फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Drunk driver sets loaded container on fire, 100 bikes burnt, loss of more than Rs 1 crore

मेरठ: नशे में लोडेड कंटेनर में आग लगाकर चालक फरार, 100 बाइकें जलकर राख, एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

Wed, 04 Oct 2023 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Oct 2023 12:04 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में बाइक से लदे कंटेनर में आग बार-बार धधकती रही, इसके चलते फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों की मदद की।

विज्ञापन
Meerut: Drunk driver sets loaded container on fire, 100 bikes burnt, loss of more than Rs 1 crore
कंटेनर में लगाई आग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देहरादून हाईवे पर मेरठ-मुजफ्फरनगर बाॅर्डर पर दादरी गांव के पास मंगलवार देर रात शराब के नशे में चालक ने बाइक से भरे कंटेनर में आग लगा दी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक ओर से ट्रैफिक रुकवाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 100 बाइकें जल चुकी थी।दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दादरी गांव के पास दो दिनों से बाइक से भरा कंटेनर खड़ा था। लोगों के अनुसार कंटेनर चालक दो दिन से यहां शराब पी रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार को भी चालक को नशे की हालत में कंटेनर के पास देखा गया। मंगलवार देर रात चालक ने अपने हाथ की नस काटी और कंटेनर में आग लगा दी। इसके बाद वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


लोगों ने कंटेनर में आग लगने की सूचना दौराला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर एक ओर का ट्रैफिक रोक दिया। सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि कंटेनर चालक बाइक लेकर कहां जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। कंटेनर में टीवीएस कंपनी की लगभग 100 बाइक थीं। आग से एक करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मेरठ-मुजफ्फरनगर बार्डर पर दादरी गांव के पास रात करीब दस बजे कंटेनर को आग का गोला बनते देख हाईवे से गुजर रहे वाहन वहीं पर रुक गए। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची।

इस दौरान दादरी और भंगेला गांव के ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों की सहायता की। तेज हवा चलने से बार-बार कंटेनर में आग धधक रही थी, जिस कारण हाईवे वनवे करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद आग बुझाने में कामयाबी मिली तो हाईवे पर यातायात सुचारू किया गया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को आरोपी चालक को पकड़ने के निर्देश दिए।

बिजनौर का निवासी है आरोपी चालक
ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पहले चालक दादरी गांव के पास कंटेनर सड़क किनारे रोककर खड़ा हो गया था और कंटेनर में करोड़ों रुपये की बाइक होने के बावजूद चालक शराब पी रहा था। आते-जाते ग्रामीणों ने उसे नशे में देखा था। मंगलवार शाम उसके हाथ से लोगों ने खून बहते देखा। लग रहा था कि उसने खुद ही अपना हाथ काटा है।

इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल से उसका फोटो भी ले लिया। कुछ देर बाद ही कंटेनर में आग लगने की ग्रामीणों को सूचना मिली लेकिन, चालक कंटेनर के कहीं भी आस-पास नहीं दिखा। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर चालक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर पता चला कि चालक बिजनौर के बीरबलपुर पोस्ट हासुपुर निवासी अक्षय कुमार पुत्र बाबू सिंह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed