फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Door to door garbage collection company started survey of buildings, installed QR codes and stickers

मेरठ: घर-घर से कूड़ा उठाने वाली कंपनी ने शुरू किया भवनों का सर्वे, लगाए क्यूआर कोड और स्टीकर

Tue, 15 Feb 2022 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Feb 2022 01:46 PM IST
सार

इस दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महानगर की जनता को बीबीजी इंडिया कंपनी के कार्य मैं महानगर की जनता से सहयोग की भी अपील की।

 

विज्ञापन
Meerut: Door to door garbage collection company started survey of buildings, installed QR codes and stickers
meerut news, नुक्कड़ नाटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ, महानगर में घर घर से कूड़ा उठाने के लिए चयनित की गई बीबीजी इंडिया लिमिटेड कंपनी ने मंगलवार को साकेत से भवनों पर क्यूआर कोड और स्टीकर लगाने का काम शुरू किया। इस कार्य में लगाए गए 25 से अधिक कर्मचारी जहां घर-घर जाकर भवन स्वामियों से मकान नंबर भवन स्वामी का नाम और उनका मोबाइल नंबर संकलित कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं जनता को जागरूक करने के लिए दिल्ली से आए कलाकारों की टीम जगह-जगह नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके जनता को कूड़े से होने वाले नुकसान सार्वजनिक स्थान पर पुराने फेंकने और पार्क में सड़कों के अलावा डस्टबिन में ही कूड़ा डालने की सलाह और जागरूकता दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2: बिजनौर की सभी विधानसभा सीटों पर कांटे का मुकाबला, पढ़िए कहां क्या बन रहे समीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महानगर की जनता को बीबीजी इंडिया कंपनी के कार्य मैं महानगर की जनता से सहयोग की भी अपील की। साथ ही कहा कि वह अपने अपने भवन और मोबाइल नंबर की जानकारी कंपनी के कर्मचारियों को दें, ताकि मोबाइल ऐप के माध्यम से इन सभी भवनों को रिकॉर्ड में शामिल किया जा सके।

15 भवनों का एक बनाया जायेगा कलस्टर
बीबीजी इंडिया कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सलिल का कहना है कि पहले चरण में 15 भवनों का एक कलेक्टर बनाया जाएगा। जिनमें से एक मकान पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी भवनों पर कंपनी से मिलने वाली सुविधाओं से संबंधित स्टिकर लगाए जाएंगे।

मंगलवार को कार्यक्रम के प्रारंभ के अवसर पर नगर आयुक्त मनीष बंसल, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed