Meerut: अंडा फेंककर रुकवाई चिकित्सक की कार, चाकू मारकर किया घायल, टोलकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल
मुजफ्फरनगर से मेरठ आते वक्त एक चिकित्सक को अज्ञात बदमाशों ने लहूलुहान कर दिया। लहूलुहान हालत में चिकित्सक कार चलाकर टोल प्लाजा तक पहुंचा, लेकिन कार से उतरते ही नीचे गिर पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तैनात मेरठ निवासी एक सरकारी चिकित्सक पर खतौली बाईपास पर एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। चिकित्सक लहूलुहान हालत में टोल प्लाजा पर कार लेकर पहुंचा। कार से उतरते ही चिकित्सक नीचे गिर गया, जिसके बाद टोल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मूलरूप से दौराला के चिरौडी गांव निवासी डॉ. विवेक चौधरी पिछले दो साल से परिवार के साथ मोदीपुरम में रहते हैं। विवेक सरकारी चिकित्सक हैं और मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। रविवार को वह अपनी कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे।
खतौली में खतौली बाईपास पर पहुंचते ही एक युवक ने उनकी कार के अगले शीशे पर अंडा फेंककर मारा, जिस पर उन्होंने कुछ दिखाईं न देने पर कार रोक दी।
कार से उतरते ही युवक ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया और दो चाकू मारे, जिस कारण विवेक चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर कार में सवार होकर लहूलुहान हालत में मेरठ की तरफ भागे।
पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया। हालांकि, आरोपी भाग निकला। आरोपी दौराला निवासी बताया गया है और मामला लेनदेन का सामने आ रहा है। दौराला थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि मामला खतौली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है।