फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut DM Anil Dhingra has raid in modern lab and big fraud disclosure in investigation

बड़ी लापरवाही: स्वस्थ लोगों की रिपोर्ट दी कोरोना पॉजिटिव, लाइसेंस निरस्त के लिए डीएम ने शासन को भेजी संस्तुति

Tue, 26 May 2020 02:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 May 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Meerut DM Anil Dhingra has raid in modern lab and big fraud disclosure in investigation
डीएम अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मॉडर्न पैथोलॉजी लैब में कोविड-19 की जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीते दो दिनों में लैब ने आठ लोगों के सैंपल जांचने के बाद उनको कोरोना पॉजिटिव बताया। इन्हीं लोगों की सरकारी लैब में दोबारा जांच कराई गई तो छह लोग निगेटिव पाए गए। लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाली इस लैब का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम ने शासन को संस्तुति भेज दी है। 

विज्ञापन


रानी मिल बागपत रोड पर मॉडर्न लैब के दो सेंटर हैं। यह गुरुग्राम की कंपनी है। लैब में कोविड-19 जांच के लिए 3800 रुपये लिए जाते थे। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मॉडर्न लैब से अब तक 1253 सैंपल की जांच हुई है। इनमें से 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ दिन पहले एक महिला के सैंपल की जांच की गई तो वह निगेटिव आई जबकि इस लैब ने उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव दी थी। 
विज्ञापन


वहीं फर्जीवाड़े के शक में मॉडर्न लैब के अन्य आठ सैंपल की जांच 24 मई को मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में कराई गई। इनमें से छह सैंपल निगेटिव मिले जबकि निजी लैब में ये सभी सैंपल 21 मई को पॉजिटिव आए थे। इससे साफ है कि सैंपल की जांच में लापरवाही या गड़बड़ी हुई है। इस मामले में डीएम के माध्यम से शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना का खौफ: इतिहास बना ईद का त्योहार, कुछ ऐसा रहा यूपी के जिलों का हाल, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें


सीएमओ ने बताया कि लैब के कर्मचारी मेरठ से कलेक्शन करते हैं और गुरुग्राम में इनकी जांच होती है। इस लैब को शासन से सैंपल जांच की अनुमति मिली हुई है। डीएम के निर्देश पर पॉजिटिव आए सैंपलों की दोबारा जांच कराई गई। सीएमओ का कहना है कि यह मशीनों का भी फाल्ट हो सकता है, लेकिन यह बड़ी लापरवाही है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। 

मॉडर्न लैब में कोविड-19 की जांच में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लैब का लाइसेंस निरस्त करवाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। पूरे मामले में सीएमओ से भी रिपोर्ट मांगी गई है। - अनिल ढींगरा, डीएम

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed