प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आजमगढ़ को 9 विकेट से हराकर मेरठ मंडल बना विजेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय क्रिकेट ट्राफी पर मेरठ मंडल ने कब्जा किया। सोमवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेरठ मंडल ने आजमगढ़ को एक तरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजमगढ़ ने निर्धारित 20 ओवर में 116 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य पीछा करते हुए मेरठ ने 7 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। मुख्यातिथि विधायक सोमेंद्र तोमर ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
झांसी के गेंदबाज सचिन, हर्षित, तनिष्क और आकाश को विकेट मिले। झांसी की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 134 रन ही बना सकी। इसमें तनिष्क ने 50 और सक्षम ने 47 रन बनाए। मेरठ के गेंदबाज शिवम और सत्यम ने दो-दो विकेट झटके। मेरठ मंडल ने 55 रनों से जीत दर्ज की।
दूसरा मैच आजमगढ़ और बरेली के बीच भामाशाह पार्क में हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए आजमगढ़ की टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 131 रन बनाए। धर्मेंद्र ने 65 रनों की पारी खेली।
बरेली के गेंदबाज दिलशाद और अनंत ने एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 120 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में आजमगढ़ की ओर से मुदित ने तीन और लोकेश ने दो विकेट चटकाए। आजमगढ़ ने 11 रनों से मैच जीता।
सांसद ने किया उद्घाटन
इसके पूर्व भामाशाह पार्क में आयोजित मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने सांसद का स्वागत किया। हर्ष गोयल, क्रीड़ा भारती प्रदेश मंत्री संदीप त्यागी, कपिल त्यागी, उपक्रीड़ाधिकारी लक्ष्यराज त्यागी, रेखा रावत, भूपेंद्र सिंह यादव, जयप्रकाश यादव, क्रिकेट कोच सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
मैच में हुआ विवाद
आईटीआई मैदान पर खेले जा रहे मेरठ व झांसी के बीच मुकाबले में अंपायर ने एक खिलाड़ी को गाली दे दी। कोच अतहर अली के समझाने पर मामला शांत हुआ। कोच ने मामले की शिकायत खेल निदेशक उप्र से की है।