फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: dispute over lehenga and gifts in a wedding, baraat returned without the bride

लहंगे और नेग पर हुआ विवाद: चढ़त हुई लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा, वरमाला से पहले बिगड़ी बात, बिन दुल्हन लाैटी बरात

Tue, 16 Jul 2024 11:14 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jul 2024 11:14 AM IST
सार

मेरठ में एक शादी समारोह में शादी की खुशियां रंज में बदल गईं। यहां शादी के लिए पहुंची बरात और दुल्हन पक्ष के बीच हुआ कुछ ऐसा कि चढ़त से पहले ही बात बिगड़ गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे को बिना दुल्हन ही बरात संग लाैटना पड़ा।

विज्ञापन
Meerut: dispute over lehenga and gifts in a wedding, baraat returned without the bride
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना क्षेत्र में एक मैरिज होम में आयोजित विवाह समारोह में लहंगे को लेकर ऐसी बात बिगड़ी कि मेरठ मलियाना से आई युवक की बरात को बिना दुल्हन लौटना पड़ा। वर और वधू पक्ष में कभी नेग तो कभी खाने को लेकर विवाद हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया। थाने में एक घंटे तक दोनों पक्षों में वार्ता के बाद दूल्हा पक्ष के दुल्हन पक्ष का सामान वापस करने और खर्च हुए 1.90 लाख रुपये देने की शर्त पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।  
विज्ञापन

थाना हस्तिनापुर के एक गांव निवासी किसान की बेटी की शादी मेरठ मलियाना निवासी युवक से तय हुई थी। सोमवार को विवाह समारोह मवाना के एक मंडप में आयोजित होना था। विवाह की सभी तैयारिंयां वर वधू पक्ष ने पूरी कर लीं और बरात भी पूरी तैयारी से मैरिज होम पहुंच गई। चढ़त होने के बाद जब बरात मंडप में पहुंची तो दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष पर लहंगा सही न लाने का आरोप लगाया। 

इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। वर पक्ष ने दूल्हे के स्वागत के दौरान नेग कम देने का आरोप लगाया। इसके बाद खाना शुरू हुआ तो वर पक्ष के लोगों ने खाना सही न होने का आरोप लगा दिया। 
दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनाें पक्ष विवाह न करने और एक-दूसरे पर कार्रवाई कराने पर अड़ गए। दुल्हन पक्ष ने इसी बीच पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी और मुख्य लोगों को थाने पर बुलाकर समझौता कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लगाए आरोप-प्रत्यारोप 
थाने में भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। दुल्हन पक्ष की ओर से लहंगा अच्छा नहीं देने, बरीपुरी का सामान सही नहीं लाने, मिठाई के डिब्बे नहीं लाने, अतिरिक्त दहेज मांगने का भी आरोप लगाया गया। वर पक्ष ने आरोप लगाया कि बरात चढ़त के बाद मंडप के गेट पर पहुंची तो वहां पर रिबन काटने के दौरान उसने सौ रुपये दिए, जिसको कम बताया तो पांच सौ देने पड़े। लेकिन बाद में दोनों पक्ष विवाह न करने और समझौता करने पर रजामंद हो गए। 

25 जुलाई तक रुपये और सामान लौटाएगा वर पक्ष
दोनों पक्षों की तरफ से समझौता हुआ कि लड़की पक्ष की ओर से दिया गया सामान और विवाह में खर्च हुए 1.90 लाख रुपये वर पक्ष दुल्हन पक्ष को 25 जुलाई तक लौटाएगा। इस बात पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। बरात और दुल्हा बिन दुल्हन वापस लौट गया। वहीं, बिना विवाह के मंडप सूना हो गया और दुल्हन बिना विदा हुए अपने परिजन संग घर लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed