फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: dharna of Tyagi community ends in front of commissioner

MEERUT: कमिश्नरी के सामने चल रहा त्यागी समाज का धरना, कल खूब लगे थे भाजपा मुर्दाबाद के नारे

Sat, 27 Aug 2022 05:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Aug 2022 05:16 PM IST
सार

त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। इससे पहले शुक्रवार को सीएम योगी के दौरे के दौरान त्यागी समाज ने जमकर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
MEERUT: dharna of Tyagi community ends in front of commissioner
त्यागी समाज का धरना जारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कमिश्नरी के सामने चल रहा त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। वहीं शुक्रवार को सीएम योगी शहर में आए थे। इस दौरान श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने अधिकारियों से सीएम से मुलाकात कराने की गुहार लगाई थी लेकिन उन्हें सीएम योगी से नहीं मिलने दिया गया था।
विज्ञापन


श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी भी पहुंची, दो घंटे तक हांफते रहे अफसर
मुख्यमंत्री कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते रहे और बाहर चौधरी चरण सिंह पार्क में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महेश शर्मा और बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। श्रीकांत त्यागी के समर्थन में धरने पर बैठे त्यागी समाज के लोगों ने उन पर से गैंगस्टर हटाने की मांग की। अनु त्यागी के पहुंचते ही नारेबाजी तेज हो गई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने सीएम के रहने तक चौधरी चरण सिंह पार्क को घेरकर रखा। 
विज्ञापन


त्यागी समाज के लोग लगातार मुख्यमंत्री से मिलने की मांग करते रहे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें नहीं मिलने दिया। धरने पर श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने कहा कि उनके पति को झूठे मामलों में फंसाया गया है। इसके पीछे सांसद महेश शर्मा का हाथ है। उनके पति मोदीनगर विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। वहां से महेश शर्मा अपने बच्चों को चुनाव लड़वाना चाहते थे। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। धरना स्थल पर श्रीकांत को कुछ धाराओं में जमानत मिलने की सूचना पर लोगों ने खुशी जताई। धरने को मांगेराम त्यागी, ज्ञानेश्वर त्यागी, मनीषा त्यागी, किसान नेता कुलदीप त्यागी आदि ने संबोधित किया। यहां श्रीकांत की बहन नितीशा त्यागी, मनोज त्यागी, अभिषेक त्यागी, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास खबर: जल्द तय होंगे मेरठ-हस्तिनापुर और बिजनौर के स्टॉपेज, 15 दिन में शुरू होगा खेल विवि का निर्माण

बंद कराए लाउडस्पीकर
प्रशासन ने कमिश्नरी पार्क को चारों ओर से गाड़ियों से घेर लिया। ताकि सीएम की नजर उस ओर नहीं जाए। धरना स्थल के चारों ओर पीएससी और अन्य सुरक्षा बल यहां तैनात किए गए। जवान रस्से लिए कमिश्नरी पार्क के चारों ओर खड़े रहे। सीएम के आने से पूर्व धरना स्थल पर लाउडस्पीकर बजने लगा तो अधिकारियों ने उसे बंद करा माइक कब्जे में ले लिया।  

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब गुरु की भूमिका में नजर आए सीएम योगी, 40 मिनट में युवकों को पढ़ाया ज्ञान का पाठ, पढ़ें खास बातें

पीछे के रास्ते से सीएम को निकाला 
सीएम की बैठक खत्म होने के बाद उनका कार्यक्रम सर्किट हाउस जाने का था। प्रशासन ने धरने के चलते मुख्यमंत्री के काफिले को कमिश्नरी के मुख्यद्वार से न निकालते हुए पीछे के गेट से निकाला। हालांकि पुलिस-प्रशासन की कुछ गाड़ियां मुख्यद्वार पर खड़ी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed