Meerut: 50 करोड़ से मेडा शहर के विकास को देगा रफ्तार, 30 करोड़ से बनेंगी सीसी की 27 सड़क
मेडा की अवस्थापना निधि 20 करोड़ से बढ़कर 50 करोड़ हो गई है। इसके लिए कमिश्नर ने स्वीकृति दे दी है। अगले वर्ष इसे 150 करोड़ तक ले जाने के लक्ष्य है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि 20 करोड़ से बढ़कर इस साल 50 करोड़ हो गई है। शनिवार को कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने मेडा के सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। इस साल मेडा को शमन व मानचित्र स्वीकृति से 66 करोड़ रुपए की आय हुई है, जिसके सापेक्ष अवस्थापना निधि का बजट बढ़ाया गया। अगले वर्ष इसे 150 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि रैपिड कॉरीडोर को मिश्रित भू-उपयोग में महायोजना में मंजूरी दी गई है। इसके अलावा स्पेशल डवलपमेंट एरिया एसडीए भी भूड़बराल के पास और मोदीपुरम में विकसित किया जाएगा।
पहले फेज में जहां परतापुर-मोहिउद्दीनपुर के बीच में इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित की जाएगी वहीं दूसरे फेज में दौराला के पास टाउनशिप विकसित होगी। पहले फेज के लिए शासन ने 503 करोड़ रुपए मंजूर भी कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि रैपिड का सीधा असर प्राधिकरण की आय पर पड़ रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में शमन व मानचित्र स्वीकृति के शुल्क के रूप में 66 करोड़ रुपए की आय हुई है।
उन्होंने बताया कि विगत वर्ष तक अवस्थापना निधि का बजट 20 करोड़ हुआ करता था, जिसे बढ़ाकर इस बार 50 करोड़ रुपए कर दिया गया है। अगले वर्ष तक इसे 150 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य भी रखा गया है। उपाध्यक्ष ने बताया कि सभी छह प्रस्तावों को कमिश्नर ने मंजूरी दे दी है।
ये हैं प्रस्ताव
- 15 करोड़ से मवाना रोड को किला परीक्षितगढ़ से मिलाने वाली 45 मीटर चौड़ी रोड पर फुटपाथ, ग्रीन स्पेस, साइकिल ट्रैक, ओपन थिएटर आदि बनाया जाना।- एक करोड़ रुपए से वेदव्यासपुरी में करीब ढाई हेक्टेयर में सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जाना।
- 14.5 करोड़ सुपए से वेदव्यासपुरी में क्रांति धरा पार्क का निर्माण होना है। इसके लिए अवस्थापना निधि से 7 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए, वहीं विकास कार्य वहीं शेष धनराशि पर्यटन विभाग की ओर से जुटाई जाएगी।- 50 लाख से कचहरी के पास जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के सामने स्थित शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण कार्य।
- 12 करोड़ रुपए से वेदव्यासपुर में ओपन इंडोर स्टेडियम का निर्माण। वर्ष 2015 में 3 करोड़ से हुआ था निर्माण, जो रह गया था अधूरा।- 2 करोड़ रुपए से गंगोल तीर्थ में जलाशय के लिए वाटर प्यूरीफायर प्लांट का निर्माण।
30 करोड़ से बनेंगी सीसी की 27 सड़क
सीसी की 27 सड़कों का टेंडर शनिवार को खुल गया है। इन सड़कों को निगम 30 करोड़ की लागत से बनाएगा। निगम का दावा है कि 27 में से 26 सड़कों के निर्माण हेतु तीन-तीन आवेदन आए है। फाइनेंस बिड की प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण कार्य जल्द कराया जाएगा। दावा है कि दीपावली तक शहर में कई सड़कों का निर्माण हो जाएगा।
मुख्य अभियंता नगर निगम देवेंद्र कुमार ने बताया कि 10 दिन पहले निगम ने व्हाइट टॉपिंग की सड़क का टेंडर निरस्त कर सीसी की 27 सड़क बननाने के लिए ऑनलाइन टेंडर अपलोड कर दिया था। शनिवार को टेंडर खुला, जिसमें 26 सड़क बनाने के लिए आवेदन आए हैं। एक सप्ताह में सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अब नालों का टेंडर भी जल्द खुलेगा।