{"_id":"633fd37b2e796821bd0780c5","slug":"meerut-deepak-murder-ig-praveen-kumar-has-transferred-this-case-to-baghpat-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder Case: दीपक हत्याकांड में नया मोड़, आईजी ने बागपत पुलिस को सौंपी जांच, गांव पहुंची एसओजी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder Case: दीपक हत्याकांड में नया मोड़, आईजी ने बागपत पुलिस को सौंपी जांच, गांव पहुंची एसओजी टीम
Fri, 07 Oct 2022 12:51 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:51 PM IST
सार
मेरठ में दीपक हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। आईजी ने बागपत पुलिस को जांच सौंप दी है। वहीं बागपत से एसओजी टीम शुक्रवार सुबह खजूरी गांव पहुंची और फिर से जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक त्यागी की हत्या के मुकदमे की विवेचना बागपत में ट्रांसफर हो गई है। शुक्रवार को बागपत एसओजी टीम खजूरी गांव में पहुंची और जांच करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
दीपक त्यागी की हत्या के खुलासे पर पीड़ित परिवार ने सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि परीक्षितगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को बचाने के लिए इस हत्याकांड का खुलासा गलत किया है। इसको लेकर पीड़ित परिवार में गुस्सा है और कई दिनों से खजूरी गांव में धरना जारी है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार में सही हत्यारों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और पुलिस पर कार्रवाई के साथ-साथ मुकदमे की जांच एसपी बागपत नीरज जादौन से कराने की मांग की थी। यह सभी मांगें आठ अक्तूबर तक पूरी न होने पर ग्रामीणों ने नौ अक्तूबर को महापंचायत का एलान किया हुआ है। जिसके चलते आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने मेरठ पुलिस से विवेचना हटाकर एसपी बागपत को सौंप दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के राहुल ने बढ़ाई देश की शान, मॉरीशस में मिला एजुकेशनिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड, जानें उपलब्धि का राज
शुक्रवार को बागपत एसओजी प्रभारी तपेश्वर सागर अपनी टीम को लेकर खजूरी गांव में पहुंच गए। पूरी घटना का क्राइमसीन कराया और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने जिन-जिन लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। उन सभी से दोबारा से बागपत पुलिस पूछताछ करेगी।
यह भी पढ़ें: UP: योगी सरकार के मंत्री ने कहा- 'मैं बनिये की औलाद नहीं हूं' गुस्से में वैश्य समाज, दी ये बड़ी चेतावनी