फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Debt-ridden artisan hanged himself, dead body found hanging from tree

Meerut: कर्ज में डूबे कारीगर ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटका मिला शव

Sat, 12 Nov 2022 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Nov 2022 01:07 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर में कर्ज में डूबे कारीगर ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि युवक शुक्रवार सुबह से लापता था।  

विज्ञापन
Meerut: Debt-ridden artisan hanged himself, dead body found hanging from tree
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मेजर ध्यानचंद नगर में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त टीपी नगर निवासी युवक के रूप में की। परिजनों ने बताया कि युवक कर्ज तले दबा हुआ था। जिसके चलते परेशान चल रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक टीपी नगर क्षेत्र की नई बस्ती का रहने वाला (28) विपिन पुत्र महेंद्र ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मेजर ध्यानचंद नगर में पल्लव गोयल फर्म में काम करता था।

विज्ञापन


बताया गया कि पल्लव गोयल फर्म में लोअर बनाकर एक्सपोर्ट किए जाते हैं। विपिन भी लोअर की सिलाई का काम करता था। विपिन के बड़े भाई बाबूराम के मुताबिक शुक्रवार की सुबह विपिन काम पर जाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: नहर में समाए तेज रफ्तार बाईक पर सवार तीन दोस्त, दो सुरक्षित बचाए, एक लापता

Meerut: Debt-ridden artisan hanged himself, dead body found hanging from tree
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

परिवार के लोग यही समझते रहे कि शायद विपिन काम अधिक होने के कारण नाइट शिफ्ट कर रहा है। लेकिन जब शनिवार की सुबह भी विपिन वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा तो परिजन उसे तलाशते हुए उसकी फैक्ट्री पहुंचे। जहां जानकारी मिली कि शुक्रवार को विपिन अपने काम पर आया ही नहीं। बदहवास परिजन विपिन की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे।

तभी उन्हें जानकारी मिली कि मेजर ध्यानचंद नगर के इंडस्ट्रियल एरिया के एक खाली मैदान में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो पेड़ से विपिन का शव लटका हुआ देख उनके होश उड़ गए। घटनास्थल पर मौजूद इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल करते हुए रस्सी से लटके शव को नीचे उतारा। शव के पास ही शराब का एक पेग भी बरामद हुआ।

मृतक का मोबाइल भी उसकी जेब से बरामद हो गया। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि विपिन की शादी छह महीने पहले ही खतौली के चौरा गांव की रहने वाली कोमल के साथ हुई थी।

परिजनों ने बताया कि विपिन के ऊपर कई लोगों का कर्जा था, जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। परिजनों ने युवक द्वारा खुदकुशी की आशंका जताई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed