{"_id":"697b44bdb212918d8d0cc57d","slug":"meerut-debt-pressure-drives-young-man-to-suicide-records-video-before-death-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कर्ज के दबाव से टूटे युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कर्ज के दबाव से टूटे युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 29 Jan 2026 05:00 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 29 Jan 2026 05:00 PM IST
सार
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान युवक ने मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने वीडियो बनाकर कर्जदारों के टॉर्चर का खुलासा किया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक ने कर्जदारों के लगातार दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मफलर का फंदा बनाकर फांसी लगाई। युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने बताया कि कर्ज को लेकर उसे लगातार टॉर्चर किया जा रहा था। उसने वीडियो में कर्जदारों के नाम लेते हुए अपनी पीड़ा बयां की।
विज्ञापन
पत्नी का मंगलसूत्र और बाइक भी रखी थी गिरवी
जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी के चलते युवक ने अपनी पत्नी का मंगलसूत्र और बाइक तक गिरवी रख दी थी। बावजूद इसके कर्जदारों की प्रताड़ना खत्म नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: Meerut: सेंट्रल मार्केट पर बुलडोजर की आहट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से घबराए दुकानदार, आवास विकास के नोटिस तैयार
विज्ञापन
लगातार दबाव में था युवक
परिजनों का कहना है कि कर्जदार आए दिन पैसे की मांग कर युवक को धमकाते और अपमानित करते थे, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीडियो के आधार पर कर्जदारों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन