Meerut: संघ प्रचारक पर जानलेवा हमला, स्कूटी सवार कर रहा था कार का पीछा, तीन थानों की पुलिस जांच में जुटी
मेरठ में हापुड़ रोड पर स्कूटी सवार ने कार का पीछा करके संघ प्रचारक पर बीच सड़क में हमला कर डाला। मौके पर पहुंची तीन थानों क पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बताया गया कि चार युवक सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में हापुड़ रोड पर गाजियाबाद के संघ प्रचारक पर शुभम पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला संघ प्रचारक से जुड़ा होने के चलते पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर कई थानों की पुलिस फोर्स मारपीट करने वालों की धरपकड़ में लग गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।
शनिवार देर रात करीब आठ बजे हापुड़ रोड कांच के पुल के पास आरएसएस के गाजियाबाद महानगर प्रचारक की कार पर स्कूटी व बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवकों ने उनकी कार पर पथराव भी किया।
आरएसएस के गाजियाबाद नगर संघ प्रचारक शुभम अपने तीन स्वंयसेवकों के साथ कार में सवार होकर शास्त्री नगर स्थित एक शादी में शामिल होने के लिए मेरठ आ रहे थे। कांच के पुल के पास पीछे से आ रहे स्कूटी सवार युवकों से आगे निकलने को लेकर कहासुनी हुई।
यह भी पढ़ें: Weather Update: दिन में भी बढ़ी ठंड, 15 से कोहरे के आसार, पढ़ें-अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
स्कूटी सवार युवकों ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। कार को इस्लामाबाद के पास रूकवा लिया। उनकी कार पर हमला बोलते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते उनकी कार पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे उनकी कार का शीशा टूट गया। वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग लिए।
उन्होंने मेरठ महानगर प्रचारक को घटना की जानकारी दी। मेरठ के संघ प्रचारक ने एसएसपी को फोन किया। संघ प्रचारक के साथ मारपीट की सूचना पर लोहिया नगर, नौचंदी व लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बारे में जानकारी हासिल की। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें चार युवक मारपीट व पथराव करते हुए कैद हो गए।
उधर, लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। जिसमें चार युवक कैद हो गए है। चारों युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।