फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead body without head and hands chopped off was Muzaffarnagar s Monty, family refused to funeral

Muzaffarnagar: गर्लफ्रेंड से मिलने गया था युवक, फिर मेरठ में मिली सिर-हाथ कटी लाश, अंतिम संस्कार से इनकार

Thu, 14 Sep 2023 09:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Sep 2023 09:16 AM IST
सार

मेरठ के दौराला में कृषि विवि-पबरसा मार्ग पर नाले में नौ अगस्त को मिली सिर और हाथ कटी लाश मुजफ्फरनगर के मोंटी की थी। पांच दिन बाद शव की पहचान हो गई। परिजनों का कहना है कि 28 अगस्त की रात युवती से मिलने गया था, उसके बाद से वह घर नहीं लौटा।

विज्ञापन
Meerut:  Dead body without head and hands chopped off was Muzaffarnagar s Monty,  family refused to funeral
यूपी क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के दौराला में कृषि विश्वविद्यालय-पबरसा मार्ग पर नाले में नौ सितंबर को मिले सिर और हाथ कटे शव की बुधवार को पहचान हो गई। शव मुजफ्फरनगर मंसूरपुर के नोना गांव निवासी मोंटी (24) के रूप में हुई। मोंटी 28 अगस्त की रात घर से जाने के बाद से लापता था। उसके खिलाफ गांव के एक परिवार ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंसूरपुर पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार सूरजकुंड कराने ले गई तो मोंटी के परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शव गांव ले जाने दिया।

विज्ञापन

वहीं, मोंटी के परिजनों ने गांव की निशा नाम की युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मोंटी का निशा से प्रेम-प्रसंग था। वह उससे मिलने के लिए 28 अगस्त की रात घर गया था। परिजनों ने उसे पकड़कर मार दिया। हो सकता है कि निशा की भी हत्या कर दी गई हो।

विज्ञापन

बता दें कि नौ सितंबर को सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय-पबरसा रोड पर नाले में एक शव बरामद हुआ था। मृतक का सिर और एक हाथ कटा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया था।

दौराला पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए फेसबुक पर बनाए ग्रुपों और थानों के 1626 ग्रुप में फोटो भेजे थे। मंसूरपुर पुलिस ने फोटो देखे तो नोना गांव से लापता चल रहे मोंटी पुत्र सुरेश के परिवार वालों को जानकारी दी। मोंटी के भाई-बहन और परिवार वाले मोर्चरी पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे मोंटी के रूप में कर ली। 
यह भी पढ़ें: विकास की बात: पर्यटन के नक्शे पर 30 करोड़ से चमकेगा शुकतीर्थ, मुख्य मार्गों पर दिखेंगी प्राचीन कला कृतियां

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोंटी की गर्दन पर टैटू बना हुआ था। उसके हाथ पर माता-पिता का नाम लिखा था। शायद इस वजह से ही हत्यारों ने उसकी गर्दन और हाथ काटकर शव फेंका ताकि उसकी पहचान न हो।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मंसूरपुर पुलिस शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए सूरजकुंड श्मशान घाट ले आई। इस पर मोंटी के परिजनों ने विरोध कर दिया। कई घंटे तक हंगामा हुआ। परिजनों ने कहा कि वे अंतिम संस्कार गांव में ही कराएंगे। हंगामे के बाद परिजन शव लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था मोंटी
मोंटी चार भाईयों संजू, गोविंद, अरविंद और दो बहनों मनीषा और निशा में सबसे छोटा था। वो चंडीगढ़ में दिन में सैलून की दुकान पर काम करता था। रात को गार्ड की नौकरी करता था। भाइयों ने बताया कि रक्षा बंधन पर मोंटी 22 अगस्त को गांव आया था।

28 अगस्त की रात वह घर से गायब हो गया। 29 अगस्त की सुबह पांच बजे गांव की युवती के परिजनों ने बताया कि मोंटी उनकी बेटी को बाइक पर अगवा करके ले गया है। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसके बारे में कहीं पता नहीं चला। उसका मोबाइल तब से ही बंद आ रहा था। भाइयों ने बताया कि वे अनुसूचित जाति समाज हैं, युवती भी उनके समाज से ही है।

युवती के परिजनों ने कहा था, युवती को अगवा कर ले गया मोंटी
मोंटी के परिवार वालों ने बताया कि क्षेत्र की युवती के साथ मोंटी का प्रेस-प्रसंग था। 29 अगस्त की सुबह युवती के भाईयों सचिन, ऋषि और पिता सतीश ने उनके घर आकर बताया कि मोंटी युवती (18) को अगवा करके ले गया। उसे बाइक से जाते हुए देखा है।

इसके बाद उन्होंने मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी कि मोंटी उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। युवती घर में रखे पचास हजार रुपये, घर के जेवर और मोबाइल साथ ले गई है। मंसूरपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंतिम संस्कार से किया इनकार
मेरठ से मोंटी का शव देर रात नोना गांव पहुंचा। आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मंसूरपुर और खतौली थाने की पुलिस गांव पहुंची। पुलिस समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। वहीं देर रात इस मामले ने नया मोड़ ले लिया।

पढ़ें ये खबर: सिर कटी लाश का मामला: जिसकी मौत बताकर दिनभर चलता रहा हंगामा, वह चंडीगढ़ में प्रेमिका संग मिला, फिर उलझी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed