{"_id":"64f5a7620862c7ba440d63c3","slug":"meerut-dead-body-found-buried-under-the-ground-in-kithore-chance-of-murder-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: किठौर में जमीन में कई फुट नीचे दबा मिला व्यक्ति का शव, जेसीबी से निकलवाया, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: किठौर में जमीन में कई फुट नीचे दबा मिला व्यक्ति का शव, जेसीबी से निकलवाया, हत्या की आशंका
Mon, 04 Sep 2023 03:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Sep 2023 03:16 PM IST
सार
मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में जमीन में कई फीट नीचे व्यक्ति का शव दबा होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव को निकलवाने के लिए थाना पुलिस ने जेसीबी लगाई, जिसके बाद शव को निकाला जा सका।
विज्ञापन
शव निकलवाती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ से सटे किठौर में फतेहपुर नारायण गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव जमीन में दबा होने की सूचना पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
बताया गया कि जमीन से बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाने का प्रयास किया।
बताया कि शव जमीन से काफी नीचे दबा था। पुलिस ने निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद खोदाई के लिए थाना पुलिस ने जेसीबी मंगाई, जिसकी सहायता से शव को निकलवाया गया है।
आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव जमीन में दबाया गया है। पुलिस शव की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
फतेहपुर निवासी पप्पू के रूप में हुई शव की पहचान
बताया गया कि शव की पहचान फतेहपुर नारायण निवासी पप्पू पहलवान(42) पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है। मृतक एक सितंबर को पावटी गांव में किसी से रुपये लेने के लिए गया था, जिसके बाद घर नहीं लौटा। सोमवार को एक आम के बाग में एक व्यक्ति का हाथ जमीन से ऊपर दिखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कराई। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन