मेरठ की मयूरी के सिर सजा मिसेज गेलेक्सी क्वीन इंडिया यूपी का ताज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयूरी इस प्रतियोगिता की प्रदेश स्तरीय विजेता बनी हैं। साथ ही उन्होंने स्टनिंग हेयर का टाइटल भी जीता। कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर चुकी मयूरी को प्रारंभ से ही मॉडलिंग लाइन में जाकर कुछ हटकर करने का शौक था।
उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस समारोह में अभिनेत्री मलाइका अरोरा खान निर्णायक रहीं। साथ ही अभिनेत्री अदिति गोवत्रीकर, संतोष शुक्ला, विकास सेठी, अहाना कुमरा आदि मौजूद रहीं।
मयूरी का परिवार मेरठ में जाग्रति विहार में रहता है। माता-पिता भी मेरठ के ही हैं। पति वरुण देशवाल सेंट जोंस स्कूल में शिक्षक हैं। तीन वर्षीय बेटा विवान है। मयूरी की माता रेनू यादव आर्य कन्या इंटर कॉलेज मेरठ की प्रिंसिपल व पिता पीपी सिंह सेवानिवृत्त अधिकारी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/