फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: daughter hanged herself after molestation while her mother went to police station to complaint

मेरठ : छेड़छाड़ की तहरीर देने थाने गई थी मां, आहत बेटी ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 09 Jun 2021 12:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Jun 2021 12:24 AM IST
सार

मंगलवार को भी किशोरी के साथ छेड़छाड़ हुई और उसका हाथ भी पकड़ा गया। किसी तरह छूटकर घर पहुंची और मां बानो को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Meerut: daughter hanged herself after molestation while her mother went to police station to complaint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के गांव पल्हैड़ा में मंगलवार को छेड़छाड़ से आहत एक किशोरी मुस्कान ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय किशोरी की मां आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देने गई थी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव उतारकर ले जाने की कोशिश की तो परिजनों ने कड़ा विरोध किया। बाद में आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। आरोपी दूसरे समुदाय से हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मूलरूप से हापुड़ निवासी अखलाक परिवार के साथ पल्हैड़ा स्थित डबल स्टोरी में रह रहे थे। उसके पांच बेटे और पांच बेटी हैं। परिवार के मुताबिक सबसे छोटी बेटी मुस्कान (16) को कुछ युवक काफी समय से परेशान कर रहे थे। वे बेटी से छेड़छाड़ करते थे। इस बारे में पुलिस को भी पहले भी बताया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को भी किशोरी के साथ छेड़छाड़ हुई और उसका हाथ भी पकड़ा गया। किसी तरह छूटकर घर पहुंची और मां बानो को घटना की जानकारी दी। मां पल्लवपुरम थाने पर तहरीर देने चली गई। 

इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर बैठे थे और मुस्कान घर के अंदर अकेली थी। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजन अंदर पहुंचे। वे उसका फंदे पर लटका शव देखकर सन्न रह गए। उन्होंने बानो को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर पुलिस के भी होश उड़ गए।

आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही। इससे पर गुस्साए परिजनों ने कहा कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार करे, फिर शव उतारने देंगे। उनकी पुलिस से काफी नोेकझोंक भी हुई। जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर शव उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों ने गांव के ही चार युवकों को आरोपी बताकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अभी परिवार की ओर लिखित तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।

पुलिस की लापरवाही ने छीन ली मां की ‘मुस्कान’
घटना के बाद पुलिस पर आक्रोश जाहिर करते हुए मां बानो ने बताया कि उसने एक माह पहले भी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस केवल आश्वासन देती रही। पुलिस की लापरवाही के कारण ही उसकी बेटी मुस्कान की जान चली गई। गांव के अन्य लोगों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
 
पलटुपुरी कांड में भी हो चुकी पुलिस की किरकिरी
हस्तिनापुर क्षेत्र के पलटुपुरी में भी एक महिला के साथ लगातार छेड़छाड़ हो रही थी। पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने अपने पति और बेटी को जहर दे दिया था। इस मामले में महिला व उसके पति की मौत हो गई थी। बेटी को चिकित्सकों ने बचा लिया था। इस मामले के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी और पुलिस ने दबाव आने पर आरोपियों को जेल भेजा था।
 
न हेल्पलाइन काम आई और न हेल्प डेस्क, कैसे सुरक्षित रहेंगी बेटियां
बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन, थानों में महिला हेल्प डेस्क से लेकर एंटी रोमियो दल सक्रिय होने के दावे किए जाते हैं। मगर इसके बावजूद अक्सर बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। न तो हेल्पलाइन काम आ रही है और न ही हेल्प डेस्क। बेटियां अब भी असुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed