{"_id":"60f316be8ebc3e5eff381f38","slug":"meerut-daughter-became-state-minister-of-bjp-mahila-morcha-amit-agarwal-and-vineet-sharda-became-convenor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मेरठ की बेटी बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री, अमित अग्रवाल और विनीत शारदा बने संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मेरठ की बेटी बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री, अमित अग्रवाल और विनीत शारदा बने संयोजक
Sat, 17 Jul 2021 11:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:13 PM IST
सार
विधानसभा चुनावों की तैयारी में लगी बीजेपी ने मोर्चों के गठन के बाद अब प्रकोष्ठों के संयोजक और सह-संयोजक की घोषणा कर दी है। इसमें भी प्रदेश में मेरठ को तीन प्रकोष्ठों में स्थान मिला है। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में संयोजक पद पर एक बार फिर पूर्व विधायक अमित अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
मौनिका चौधरी भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मूल रूप से धाधरा गांव निवासी और वर्तमान में कंकरखेड़ा शिव चौक मॉडल टाउन में रहने वाली मोनिका चौधरी कालहर को संगठन ने भाजपा महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश मंत्री बनाया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट, एलएलबी और एलएलएम पास एडवोकेट मोनिका चौधरी युवा मंत्रालय भारत सरकार में युवा सलाहकार समिति की सदस्य भी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय मीडिया संयोजक रह चुकी हैं।
विज्ञापन
एबीवीपी में 10 साल से सक्रिय राजनीति में हैं। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश अंकुर राणा, जिला अध्यक्ष अनुज राठी समेत तमाम भाजपा के नेताओं ने उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
भाजपा के महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री बिजनौर की रश्मि रावल को बनाया गया। उन्हें यह जिम्मेदारी दूसरी बार दी गई है। इससे पहले भी वह प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उनके पति डॉक्टर लाल बहादुर रावल हाथरस से सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
वह लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि रश्मि रावल की निष्ठा और कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी है।
अमित अग्रवाल और विनीत शारदा संयोजक, मनोज बने सहसंयोजक
विधानसभा चुनावों की तैयारी में लगी बीजेपी ने मोर्चों के गठन के बाद अब प्रकोष्ठों के संयोजक और सह-संयोजक की घोषणा कर दी है। इसमें भी प्रदेश में मेरठ को तीन प्रकोष्ठों में स्थान मिला है। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में संयोजक पद पर एक बार फिर पूर्व विधायक अमित अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, व्यापार प्रकोष्ठ में भी दोबारा से विनीत अग्रवाल शारदा को संयोजक मनोनीत किया गया है। इसके अलावा चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और वर्तमान में मेरठ कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर डा.मनोज सिवाच को प्रबुद्व प्रकोष्ठ में सहसंयोजक बनाया गया है। इनके मनोनयन पर जिला और महानगर पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।