फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: criminal in preparation for contesting panchayat elections, 211 village sensitive

मेरठ : पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में अपराधी, 211 गांव संवेदनशील, डीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Thu, 18 Mar 2021 12:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Meerut: criminal in preparation for contesting panchayat elections, 211 village sensitive
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराना पुलिस के लिए चुनौती है। जिले में कई गांव ऐसे हैं, जहां अपराधी पंचायत चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी में जुटे हैं। पुलिस अब तक 211 गांव को संवेदनशील चिन्हित कर चुकी है।  किठौर और सीओ सदर देहात सर्किल में ही सबसे ज्यादा गांव संवेदनशील हैं। सरधना सर्किल में कई अपराधी प्रधान और जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। दावेदारेां ने दावतों का इंतजाम भी करना शुरू कर दिया है। ऐसे में पुलिस के लिए मुश्किल हालात खड़े हो सकते हैं।  एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मेरठ जिले के 211 गांव संवेदनशील  चिह्नित किए गए हैं। इन गांव में झगड़े की आशंका है।  
विज्ञापन


संवेदनशील गांव में प्रधान और जिला पंचायत का चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया जाएगा।  पुलिस ने थाने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।  किठौर और सीओ सदर देहात सर्किल के संवेदनशील और अति संवेदनशील गांव की निगरानी कराई जा रही है। मुचलके पाबंद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना सर्किल में कई अपराधी लड़ रहे चुनाव
पुलिस की जांच में सामने आया कि सरधना सर्किल में गांव में अपराधी प्रधान व जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे हैं। पुलिस की उन पर नजर है। इन अपराधियों का पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला और अब उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी तैयारी की है। पुलिस को अंदेशा कि अपराधी चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। 

बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी के. बालाजी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची निर्वाचन का आधार है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची सही हो। बालाजी ने असामाजिक तत्वों व समाज में वैमनस्य फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

एडीएम वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि जनपद में 479 ग्राम पंचायतें, 6373 ग्राम पंचायत वार्ड, 824 क्षेत्र पंचायत वार्ड हैं तथा 33 जिला पंचायत वार्ड हैं। वर्तमान तक 2351 मतदाता स्थल व 865 मतदान केंद्र हैं। सुरक्षा संबंधी बिंदुओं, मतदान व मतगणना कार्मिकों की तैनाती आदि विषयो पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर एडीएम प्रशासन मदन सिंह, एडीएम भूमि अध्यापति सुल्तान अशरफ, सिटी मजिस्ट्रेट एसके सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed