फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Woman who left for in-laws' house missing with three daughters

Meerut Crime Report: ससुराल के लिए निकली महिला तीन बेटियों संग लापता, खरखौदा में युवती से दुष्कर्म

Sat, 17 Feb 2024 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Feb 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime Report: Woman who left for in-laws' house missing with three daughters
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
दौराला केवलीदपुर से जिला गाजियाबाद मोदीनगर के विजयनगर में अपनी ससुराल के लिए 12 फरवरी को निकली एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। ससुराल न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


वलीदपुर गांव निवासी मुमताज ने बताया कि उसकी बेटी साहना की शादी मोदीनगर के विजयनगर निवासी इमरान से वर्ष 2003 में हुई थी। साहना की सानिया (20), युविज (16) व अरिबा (12) तीन बेटियां हैं। साहना का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस पर चार माह पहले वह बेटियों के साथ मायके वलीदपुर आकर रहने लगी थी। 
विज्ञापन


मुमताज ने बताया कि 12 फरवरी को साहना अपनी ससुराल वापस जाने को कहने लगी और तीनों बेटियों को साथ लेकर ससुराल के लिए निकल गई। लेकिन देर रात तक भी ससुराल नहीं पहुंची। साहना और उसकी तीनों बेटियों के लापता होने की सूचना मिलने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन काफी ढूंढने के बाद भी चारों का कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को मुमताज ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस चारों को ढूंढने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले में मिला लापता कर्मचारी का शव
परतापुर थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता एलएनटी कर्मचारी नितिन (32) का शव बुधवार को नाले से बरामद हुआ। कपड़ों में मिले आईकार्ड से मृतक की पहचान हुई। पुलिस नशे में गिरने से मौत की बात कह रही है। 

परतापुर थाना क्षेत्र में पंचवटी कालोनी के पास लोगों ने नाले में युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर कपड़ों की तलाशी ली तो जेब में एलएनटी कंपनी का पहचान पत्र मिला। जिससे उसकी पहचान शताब्दीनगर निवासी नितिन के रूप में हुई। नितिन नौ फरवरी से लापता था। उसके पिता राजेंद्र प्रसाद ने परतापुर थाने में 13 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना पर नितिन के परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि नौ फरवरी को काम पर जाने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। वहीं, परतापुर थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि नितिन शराब पीने का आदी था। ऐसे में माना जा रहा है कि नाले में पैर फिसलने से डूबकर उसकी मौत हो गई।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

पंखे से लटकता मिला छात्र का शव
कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित एक कालोनी में घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं के छात्र का शव पंखे से लटका मिला। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। परिजनों ने पीएम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित सूर्या सिटी कालोनी निवासी विशाल 11वीं का छात्र था। मंगलवार शाम परिवार किसी काम से बाहर गया था। रात को परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो विशाल को आवाज लगाई।  

जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो विशाल का शव पंखे से लटका दिखा। दृश्य देखकर परिजन चीख पड़े। आवाज सुनकर पड़ोसी भी एकत्र हो गए। लोगों ने दरवाजा तोड़कर विशाल को नीचे उतरा और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मगर परिजनों ने पीएम के लिए मना कर दिया था। 

खरखौदा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने लोहिया नगर निवासी एक युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

 थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी एक युवती के अनुसार वह अहमद नगर कॉलोनी निवासी नावेद को जानती थी। दो दिन पहले नावेद उसे घुमाने बहाने नूरनगर रेलवे स्टेशन के पास एक बंद मकान में ले गया। जहां उससे जबरन दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। स्टेशन पर पहुंची युवती ने एक व्यक्ति की मदद से अपने परिजनों को फोन कर वहां बुलाया। जहां उसके परिजन युवती को लेकर थाना लोहिया नगर पहुंचे तथा मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 

प्रेमी युगल ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
सदर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने जान का खतरा बताते हुए बुधवार को एसएसपी ऑफिस में सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस के मुताबिक थापर नगर निवासी शुभी गोयल ने सदर के भूमिया मोहल्ला निवासी आदेश राठौर के साथ 14 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर ली थी। युवती का आरोप है कि शादी की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग धूमधाम से शादी करने की बात कहते हुए उसे अपने साथ घर ले गए।

इसके बाद उसका मोबाइल छीन लिया। किसी तरह परिजनों के चंगुल से मुक्त होकर वह अपने पति के पास पहुंची। युवती के मायके वाले शुभी और उसके पति की हत्या और पति के परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।  उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि प्रेमी युगल को सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

17 को सीओ का घेराव करने की चेतावनी
मवाना में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने एक लूट की घटना में कार्रवाई नहीं होने के विरोध में 17 फरवरी को सीओ का घेराव करने की चेतावनी दी है। 
भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश प्रभारी सोहित चौधरी ने बताया कि उनके दो भतीजों के साथ 8 फरवरी की रात के समय में 10 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रोक कर लूट की गई व विरोध करने पर जान से मारने का प्रयास किया गया था। पीड़ित की ओर से तहरीर के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष है। 

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
सरधना थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा में विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। उत्पीड़न को लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। समरीन पत्नी रिजवान ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी जिसके बाद से लगातार ससुराल आए दिन दहेज कम लाने को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं तथा मारपीट करते रहते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।

किराएदारों ने घर का सामान बाहर फेंका
पल्लवपुरम क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने ससुराल वालों पर खुद को बेघर करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों की शह पर कुछ दिन पहले मकान में रहने वाले किराएदारों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर घर का सामान बाहर फेंक दिया। बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सीओ दौराला को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।  

पुलिस ने कटड़ों से भरी गाड़ी पकड़ी, चालक गिरफ्तार
कंकरखेड़ा पुलिस ने बुधवार को सरधना रोड पर चेकिंग के दौरान कटड़ों से भरी गाड़ी पकड़ी। गाड़ी लेकर फरार हो रहे चालक को भी गिरफ्तार किया है। सरधना रोड पर पुलिस की चेकिंग देखकर एक पिकअप सवार गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पिकअप रोकी तो उसमें 14 कटड़े बंधे मिंले। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। पुलिस चालकर नौशाद निवासी शास्त्री नगर को गाड़ी सहित थाने ले आई। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि नौशाद के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।  

भाई को बुलाने गए युवक के साथ मारपीट
लोहिया नगर थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी कृष्णपाल पुत्र आशाराम ने बताया कि उसका बेटा दीपक बाहर खेल रहे अपने छोटे भाई को बुलाने  गया था। पानी की टंकी के पास बैठे सनी ने उससे गाली गलौज कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर सनी ने अपने दो साथियों के साथ मिलाकर दीपक को पीट दिया। पीड़ित ने बिजली बंबा बाईपास चौकी में तहरीर दी है। लोहिया नगर इंस्पेक्टर कृष्ण पाल सिंह का कहना है कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed