फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: RLD metropolitan officer accused of rape, woman stabbed in dispute

Meerut Crime Report: RLD के महानगर पदाधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप, विवाद में महिला को चाकू मारा

Sat, 16 Dec 2023 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Dec 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime Report: RLD metropolitan officer accused of rape, woman stabbed in dispute
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से चोरी का मोबाइल और चाकू बरामद किया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि जीआरपी के जवानों ने शुक्रवार को सिटी स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो युवकों के कब्जे से चाकू और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सुहेल निवासी खुशहाल कालानी, लिसाड़ी गेट और सादाब उर्फ राजा निवासी इत्तेफाकनगर बताया। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन तीन महीने पहले ट्रेन में मोदीनगर के पास एक यात्री का चोरी किया था। दोनों शराब के आदी हैं।

विज्ञापन

बजौट रेलवे लाइन के पास गोवंश अवशेष मिलने के मामले में गोवंश अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पशु कटान करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में बजरंग दल गोसेवा प्रमुख नकुल, हिमांशु, सागर और अन्य कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के युवक मोबाइल पर बात कर जा रहा था, उस पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मारपीट भी गई। उसे पुलिस ने बचाया था। लोहिया नगर इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि गोवंश अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। कटान करने वालों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद में महिला को चाकू मारा
जाकिर कॉलोनी में संपत्ति बंटवारे के विवाद में मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान महिला पर चाकू से हमला किया गया और उसके बेटे से मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों आरोपी भाइयों को हिरासत में ले लिया। जाकिर कालोनी निवासी साजो पत्नी आस मोहम्मद ने बताया कि वह अपने प्लाट की चहारदीवारी करा रही थी। प्लाट को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष के दो भाइयों शहजाद, दिलशाद ने शुक्रवार को चहारदीवारी का काम रुकवा दिया। 

विज्ञापन

आग से 10 ई-रिक्शा जलकर राख
मेरठ के लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में आधी रात को दिलशाद के ई-रिक्शा के गैराज में शॉट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दस ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब दस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। 

समय से भुगतान करें चीनी मिलें : डीएम
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने चीनी मिल अधिकारियों के साथ बैठक कर गन्ना भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोहिउद्दीनपुर मिल के अधिकारियों को पिछले सत्र का बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेराई सत्र 2023-24 में चीनी मिल किनौनी, सकौती टांडा व मोहिउद्दीनपुर द्वारा निर्धारित समयावधि में भुगतान न करने पर निर्देश दिए। गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए कहा गया। वहीं, मोहिउ्दीनपुर मिल ने पिछले सत्र का संपूर्ण बकाया भुगतान कर दिया। मिल की ओर से शुक्रवार को 14.60 करोड़ का भुगतान किया गया। शाम तक किसानों के खातों में धनराशि पहुंची। जीएम कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि जल्द ही सत्र 2023-24 का भुगतान शुरू किया जाएगा।

हादसों के बाद होमगार्ड ने हटाई रोड़ी
कंकरखेड़ा के खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार सुबह रोड़ी से भरा एक ट्रक जा रहा था। इसमें से काफी रोड़ी निकलकर सड़क पर बिखर गई। कुछ देर बाद रोड़ी पर फिसलकर दोपहिया वाहन सवार युवक घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया। दोपहर तक और कई वाहन भी फिसल गए। इन हादसों को देखकर पुल के नीचे तैनात होमगार्ड विजेंद्र फिक्रमंद हो गया। वह पास की दुकान से एक ठेला व फावड़ा लेकर पहुंचा। जहां उसने फावड़े से रोड़ी को ठेले में भरना शुरू कर दिया। उसने कुछ ही देर में रोड़ी को ठेले में भरकर हाईवे के किनारे दूसरी तरफ पलट दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी। अन्य ट्रैफिक कर्मियों ने जाम खुलवाकर राहगीरों को रवाना किया।

होटल में प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ा
मोहिउद्दीनपुर स्थित होटल में प्रेमी युगल को विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि युवती को भाई अपने साथ ले गया। मोदीनगर के रहने वाले एक युवक को अपनी बहन पर प्रेम प्रसंग का शक था। बताया जा रहा है कि भाई शुक्रवार को अपनी बहन के पीछे-पीछे मोहिउद्दीनपुर तक आया। जैसे ही होटल में वह प्रेमी के साथ घुसी तो भाई ने विहिप कार्यकर्ताओं को सूचना दी। युवती के भाई और विहिप कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा। 

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
मवाना के फलावदा रोड पर रजबहे के पास अज्ञात वाहन ने गांव भैंसा निवासी बाइक सवार नीटू व राकेश की बाइक में टक्कर मार दी। नीटू को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि राकेश को मेरठ ले गए। सीएचसी के चिकित्सकों ने नीटू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव सील कर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव भैंसा निवासी नीटू (38) पुत्र ब्रह्मपाल तथा राकेश पुत्र सुरजू पुताई का काम करते हैं। दोनों ने किसी गांव में पुताई का ठेका लिया हुआ है। शाम के समय वहां से काम निपटाकर बाइक पर मवाना लौट रहे थे। बाइक नीटू चला रहा था। फलावदा रोड पर रजबहे के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर अवस्था में सड़क पर ही गिर गए। अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घायल राकेश को एंबुलेंस मेरठ ले गई, जबकि नीटू को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। 

RLD के महानगर पदाधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप
नोएडा निवासी एक युवती ने राष्ट्रीय लोकदल के महानगर के एक पदाधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसपी सिटी से शिकायत की। पूरे मामले की जांच सीओ ब्रह्मपुरी कर रही हैं। 
नोएडा की युवती तीन महीने से देहली गेट थाना क्षेत्र के एक होटल में रह रही है। युवती ने एसपी सिटी से शिकायत की थी कि रालोद पदाधिकारी ने उसको अपने एरा गार्डन स्थित घर में बुलाया। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी।

एसपी सिटी ने पूरे मामले की सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह को दी। सीओ ने युवती और रालोद पदाधिकारी के बयान दर्ज किए। युवती ने जिस दिन दुष्कर्म की बात कही है उस दिन उसकी लोकेशन तो एरा गार्डन मिली, लेकिन रालोद पदाधिकारी की लोकेशन आबूलेन पर मिली है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं मोबाइल किसी ओर के पास तो नहीं था। रालोद पदाधिकारी का कहना है कि वे किसी युवती को नहीं जानते हैं। ये किसी की साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed