Meerut Crime Report: कॉपी जांचने आए रिटायर्ड प्रोफेसर मेरठ में लापता, गैंगस्टर में वांछित दो भाई गिरफ्तार
प्रयागराज से मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि में कॉपी जांचने के लिए आए रिटायर्ड प्रोफेसर विनोद कुमार पांडे भैसाली बस अड्डे के पास से लापता हो गए। पढ़ें अपराध के मुख्य समाचार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में कैब चालक सुमित की हत्या के आरोप में पुलिस ने चिपियाना बुजुर्ग के रहने वाले टिंकू, हिमांशु, अजय, आशु, ऋतिक और कपिल को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी इलेक्ट्रीशियन हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोनों पक्षों की आपस में दोस्ती थी लेकिन वर्चस्व को लेकर पहले भी नोकझोंक और विवाद हो चुका है।
मूलरूप से मेरठ के जानी निवासी कैब चालक सुमित (24) चिपियाना बुजुर्ग स्थित साईं उपवन काॅलोनी में परिवार के साथ रहता था। रविवार दोपहर क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया। बताया गया है कि सुमित पक्ष के चार लोग मैदान में थे, जबकि दूसरे पक्ष के सात लोग थे। दोनों पक्षों में मारपीट होने पर दूसरे पक्ष के हावी होने पर सुमित पक्ष के तीन लोग भाग गए।
सुमित ने भी भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन सामने नाला आने और पीछे से बाइक पर आरोपियों के आने से वह नाले में कूद गया, लेकिन नाला गहरा होने के कारण वह कीचड़ में फंस गया। बावजूद इसके आरोपियों ने मदद करने के बजाय ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने 18 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपचीवाड़ा में शुक्रवार को हुए शादी समारोह में दूल्हे सनी आलम ने राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान भाइयों और अन्य रिश्तेदारों भी 200 राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी। इसका वीडियो वायरल हो गया था। आईजी नचिकेता झा इस मामले में कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई। सुभाष बाजार चौकी इंचार्ज देवेंद्र मिज्ञा की ओर से दूल्हे सनी आलम, भाई जुबैर,वसीम अन्य हाजी साबिर,यासर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि इस मामले में दूल्हा समेत पांच लोगो के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी यासर के हथियार के लाइसेंस निरस्त की रिपोर्ट तैयार कर मंगलवार को डीएम को भेजी जाएगी।
नोएडा के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के स्टेनो पर रिश्वत मांगने का आरोप
ग्रेटर नोएडा की ईडाना अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन जीएच 04 अल्फा 01 का चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची में बकायादारों के नाम शामिल नहीं करने और चुनाव को लटकाने के लिए चुनाव अधिकारी नोएडा के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के स्टेनो पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। ईडाना अपार्टमेंट के अध्यक्ष की शिकायत पर अपर मंडलायुक्त ने डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स को जांच सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। शिकायती पत्र में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नोएडा को भी आरोपी बनाया गया है।
मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र में नितिन कुमार ने बताया कि उनकी सोसाइटी का चुनाव होना है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नोएडा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने चुनाव अधिकारी से मिलकर कर तमाम कागजात देकर अवगत कराया था कि मेंटीनेंस व ग्रेटर अथोरिटी के पानी के बिल के बकायादारों का नाम मतदाता सूची में शामिल न करें। इस संबंध में चुनाव अधिकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने स्टेनो से बात करने के लिए कहा था। आरोप है कि स्टेनो से बात की तो उन्होंने इस काम के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी। आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से बात की तो उन्होंने स्टेनो की बात का समर्थन किया। शिकायत कर्ता ने स्टेनो से इस संबंध में हुई मोबाइल पर बातचीत की ऑडियो भी मंडलायुक्त को दी है। अपर मंडलायुक्त शमशाद हुसैन ने डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स को जांच सौंपी है।
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी दोषमुक्त
अपर जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम कोर्ट संख्या एक) भावना गुप्ता ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी अमित उर्फ पवन कुमार को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त कर दिया। आरोपी के अधिवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि वादी ने थाना नौचंदी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री से स्कूल जाते आरोपी छेड़छाड़ करता था। एक दिन जब उसकी लड़की स्कूल से आ रही थी तो आरोपी ने हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की और फरार हो गया। न्यायालय में आरोपी के अधिवक्ता ने कहा कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। उन्होंने आरोपी के निर्दोष होने के साक्ष्य प्रस्तुत किए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य को देखकर आरोपी को दोष मुक्त करार दिया।
गैंगस्टर में वांछित दो लुटेरे भाइयों को किया गिरफ्तार
राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंगस्टर में वांछित दो लुटेरे भाइयों को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इन्हें मोरटा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे मेरठ के मुंडाली के गांव जिसौरी निवासी कुनाल और विशाल हैं। कुनाल के खिलाफ चार और विशाल के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए वे राहगीरों से लूटपाट करते हैं और सस्ते दामों में सामान बेच देते हैं।
गैंगस्टर में वांछित दो लुटेरे भाई गिरफ्तार
राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंगस्टर में वांछित दो लुटेरे भाइयों को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इन्हें मोरटा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे मेरठ के मुंडाली के गांव जिसौरी निवासी कुनाल और विशाल हैं। कुनाल के खिलाफ चार और विशाल के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए वे राहगीरों से लूटपाट करते हैं और सस्ते दामों में सामान बेच देते हैं।