फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Complaint filed against Minister Dinesh Khatikएread meerut crime news

Meerut Crime Report: मंत्री दिनेश खटीक के खिलाफ हुई शिकायत, पत्नी संग आइसक्रीम खा रहे प्रेमी को पीटा

Wed, 20 Dec 2023 03:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Dec 2023 03:54 PM IST
सार

जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के खिलाफ लोकायुक्त संगठन में पूर्व आईपीएस अभिताभ ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं  पुलिसकर्मियों पर हमले में अदालत ने दोषी को सात साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Complaint filed against Minister Dinesh Khatikएread meerut crime news
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के खिलाफ लोकायुक्त संगठन में पूर्व आईपीएस अभिताभ ठाकुर ने पद का दुरुपयोग करने की शिकायत दर्ज करायी है। 

विज्ञापन


उन्होंने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि मंत्री के मेरठ में नौ कॉलोनी में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहभागिता है। साथ ही, अवैध निर्माण से मेरठ विकास प्राधिकरण को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि होने के बाद भी प्राधिकरण द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल शक्ति मंत्री के रूप में अपने सगे रिश्तेदारों को अपने विभाग में हस्तिनापुर ब्लॉक, नगर पंचायत दौराला और परीक्षितगढ़ आदि में सरकारी ठेके और आउटसोर्सिंग का काम दिलाने की शिकायत भी प्राप्त हुई थी। उन्होंने शिकायत के साथ संबंधित अभिलेख भी लोकायुक्त संगठन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझ पर लगाए गए आरोप मनगढ़ंत, झूठे और आधारहीन है। इस तरह की शिकायतों की पूर्व में जांच हो चुकी है। आरोप लगाने वाले मेरे विरोधियों और भ्रष्टाचारियों के हाथों में खेल रहे हैं। ऐसे लोगों पर मानहानि का दावा करूंगा।  -दिनेश खटीक, राज्य मंत्री, जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश

चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने लोहियानगर में दी दबिश
मेरठ लोहियानगर थाना क्षेत्र के एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर में मंगलवार शाम दिल्ली पुलिस ने चोरी के मामले में पांच आरोपियों को साथ लेकर एक मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम यहां माल बरामदगी के लिए पहुंची थी, लेकिन पुलिस टीम कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस टीम वापस लौट गई। इंस्पेक्टर कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पांच आरोपियों को लेकर अपने साथ ले आए थीं।

पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर एल-ब्लाॅक शास्त्रीनगर में कई जगह दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर इलाके में अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी माल यहीं बेचा है। लोहियानगर इंस्पेक्टर कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि देर शाम टीम वापस लौट गई। फिलहाल यहां किसी को नहीं पकड़ा गया।

पुलिसकर्मियों पर हमले : दोषी को सात साल की सजा
मेरठ पुलिस कस्टडी से पुलिसकर्मियों पर हमला के मामले में कोर्ट ने दोषी गांव लोहारा बीबी नगर बुलंदशहर निवासी विवेक कुमार जाट को सात साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक 2007 में कांस्टेबल धर्मपाल सिंह और अनिल कुमार पर कचहरी में कस्टडी में हमला करके आरोपी विवेक ने भागने का प्रयास किया था। इसी मामले में यह सजा सुनाई गई।  

सचिन सिरोही को एक और राहत, मुचलका पाबंदी की कार्रवाई 
हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही को एक और राहत मिली है। उसके खिलाफ एसीएम कोर्ट में चल रही मुचलका पाबंदी की कार्रवाई को पुलिस की ओर से साक्ष्य मुहैया न कराने के अभाव में खारिज कर दिया गया। हाल ही में सचिन को गुंडा एक्ट की कार्रवाई में भी हाईकोर्ट ने राहत देते हुए पुलिस की रिपोर्ट खारिज की है। अब सचिन के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी नहीं की जाएगी।

सिविल लाइन थाने की पुलिस ने सचिन सिरोही के खिलाफ मुचलका पाबंद धारा 107-16 के तहत किया था। इसकी रिपोर्ट पुलिस ने एसीएम सिविल लाइन कोर्ट में भेजी थी। इस कार्रवाई के खिलाफ सचिन सिरोही ने अपना पक्ष रखते हुए गलत ढंग से कार्रवाई की बात कही थी। मामले में मजिस्ट्रेट ने पुलिस से साक्ष्य मांगे थे। पुलिस प्रयाप्त साक्ष्य पेश नहीं कर सकी। वहीं, सचिन सिरोही का कहना है कि पुलिस उसे गलत तरीके से फंसाती रही है।

भुगतान के नाम पर स्क्रैप कारोबारी से ठगी
लोहियानगर क्षेत्र की जामिया रेजीडेंसी कॉलोनी निवासी स्क्रैप कारोबारी शबनम ने भुगतान के नाम पर 22 लाख रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगाया है। मंगलवार को वह एसएसपी दफ्तर पहुंची। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस के मुताबिक शबनम पत्नी अफरोज ने बताया कि उसके यहां काम करने मोदीनगर निवासी जावेद ने बताया था कि बिहार में एक सरिया फैक्टरी है। इसमें स्क्रैप है। इसके लिए दोनों पक्षों में सौदा तय हुआ। आरोप है कि डील तय होने के बावजूद दूसरे पक्ष ने माल किसी अन्य को बेच दिया। सौदे के तहत उससे ली गई धनराशि मांगी गई तो भुगतान नहीं किया गया और धमकी दी गई। 

पत्नी संग आइसक्रीम खा रहे प्रेमी को सड़क पर पीटा
कंकरखेड़ा में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आइसक्रीम खाते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पति ने प्रेमी को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। बाद में प्रेमी बाइक पर फरार हो गया। सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला मंगलवार को घर से बेगमपुल एक रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकली थी।

पति को शक था कि पत्नी प्रेमी के साथ जाती है। इसे लेकर विवाद भी हुआ था। महिला के घर से निकलते ही पति भी उसके पीछे चल दिया। महिला रोहटा रोड पर बाइक पर आए प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची। दोनों रोहटा रोड पर आइसक्रीम खाने के लिए रुक गए। पत्नी को प्रेमी के साथ आइसक्रीम खाता देख पति ने दोनों को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed