फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Cloth merchant committed suicide by hanging himself in Lalkurti, woman found dead

Meerut Crime Report: लालकुर्ती में कपड़ा व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, रजबहे में मिला महिला का शव

Sat, 28 Oct 2023 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Oct 2023 03:45 PM IST
सार

लालकुर्ती मैदा मोहल्ला में कपड़ा कारोबारी (40) वर्षीय सोनू ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी।  पढ़ें अपराध की मुख्य खबरें।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Cloth merchant committed suicide by hanging himself in Lalkurti,  woman found dead
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लालकुर्ती मैदा मोहल्ला में कपड़ा कारोबारी (40) वर्षीय सोनू ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। कानूनी कार्रवाई न होने के कारण आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


सोनू लालकुर्ती छोटा बाजार में जय दुर्गे ड्रेस के नाम से दुकान चलाता था। उसने गुरुवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जैसे ही परिजनों ने सोनू को देखा तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में निजी अस्पताल भी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लालकुर्ती एसओ इंदु वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा 
भावनपुर थाना क्षेत्र में दतावली गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार फकरू और उसका भतीजा सोनू घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान फकरू की मौत हो गई। ये दोनों बुलंदशहर के स्याना से यहां मेदपुर में रिश्तेदार के पास पहुंचे थे। लौटते समय यह हादसा हुआ।

पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के थाना स्याना के गांव किशौल्या निवासी फकरू अपने भतीजे सोनू पुत्र इलियास के साथ पोती के लिए वर की तलाश में रिश्तेदार मुकर्रम निवासी गांव मेदपुर के पास आए हुए थे। लौटते समय गांव दतावली के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में चाचा-भतीजे घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंची। घायलों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।

कुछ समय बाद ही उपचार ले रहे फकरू ने दम तोड़ दिया। भावनपुर के इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इन्कार किया है। वह शव को साथ ले गए हैं। फकरू की मौत पर उसकी पत्नी मीना और अन्य परिजन बिलखते रहे।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे शामली निवासी युवक बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी सिकंदर घायल हो गया। 
चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर डूंगर मंदिर के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने शुक्रवार को बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बिट्टू पुत्र डॉ. जगदीश निवासी धनेना जिला शामली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी सिकंदर पुत्र मामचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिकंदर को रोहटा सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने बिट्टू के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार वालों को सूचना दी। घटना की सूचना परिजन पहुंचे।

रोहटा थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस के मुताबिक बिट्टू शामली से मेरठ के लिए निकले थे। बाइक सवार युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। घायल सिकंदर का उपचार कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed