Meerut Crime Report: तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार, दूध के रुपये मांगने पर हलवाई को पीटा
Meerut Crime Report : मवाना के गांव ततीना निवासी दीपक पुत्र मंगता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह गांव सठला में हलवाई की दुकान करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवर-देवरानी के खिलाफ दी तहरीर
मेरठ में मवाना के गांव सीना निवासी सुनीता पत्नी मनोज ने थाने में दी तहरीर में देवर व देवरानी पर बटुए में रखे 10 हजार रुपये निकालने तथा पूछने पर गाली गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। सुनीता तहरीर में बताया कि 17 दिसंबर को देवर व देवरानी ने उसके 10 हजार रुपये बटुए से निकाल लिए। रुपयों के बारे में पूछने पर देवर बच्चों व उसके साथ गाली गलौज व मारपीट कर रहा है। जिससे वह तथा बच्चे बहुत अधिक परेशान व भयभीत हैं। मारपीट से उसके चेहरे पर चोट के निशान बने गए हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
दूध के रुपये मांगने पर हलवाई को पीटा
मवाना के गांव ततीना निवासी दीपक पुत्र मंगता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह गांव सठला में हलवाई की दुकान करता है। उससे गांव ततीना निवासी आरोपी दूध उधार ले गया। जिस पर उसके 3650 रुपये उधार के थे। जब उधार के पैसे मांगे तो आरोपी ने मारपीट करते हुए दुकान का सामान फेंक दिया। लोगों को एकत्र होते देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। आरोपी से पैसे दिलाने तथा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
फलावदा थाना प्रभारी राजेश कुमार कांबोज ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत गांव महलका निवासी जुनैद पुत्र निजामुद्दीन को तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जुनैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
जुआ खेलते पांच जुआरी पकड़े, नगदी बरामद
लावड़ इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ नगर स्थित मवी मीरा रोड पर आम के बाग में जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों से ताश के पत्ते व पांच हजार की नगदी बरामद की है। एसओ इंचौली योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लावड़ नगर के मवी मीरा रोड स्थित आम के बाग में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बाग की घेराबंदी करते हुए फुरकान पुत्र इरफान, बिलाल पुत्र मुस्तकीम, साजिद पुत्र असगर, उम्मेद पुत्र इकबाल, रिजवान पुत्र अब्दुल रहीम निवासी लावड़ को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी
अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा
मुंडाली मऊखास चौकी पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान गांव भगवानपुर चट्टावन में शेरावली मंदिर के पास अवैध रूप से शराब बेचते वेदपाल पुत्र डिप्टी सिंह निवासी भगवानपुर चट्टावन को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने 16 पव्वे शराब बरामद की।
यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग