{"_id":"627391fcc11cab637f17b37c","slug":"meerut-crime-news-girl-molested-in-meerut-broke-hands-and-legs-and-teeth-for-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर हाथ-पैर और दांत तोड़े, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर हाथ-पैर और दांत तोड़े, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
Thu, 05 May 2022 02:29 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 May 2022 02:29 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी। मारपीट में युवती के दांत, हाथ और पैर टूट गए। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता न्याय के लिए भटकती हुई एसएसपी ऑफिस पर शिकायत लेकर पहुंची।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर शराबी ने युवती की पिटाई कर दी। मारपीट में युवती के हाथ-पैर और दांत भी टूट गए। पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर निवासी युवती और उसकी मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है। 29 अप्रैल की शाम युवती घर मे अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक शराब के नशे में युवती के घर मे घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार: अफसरों ने रिश्तेदारों को 10 गुना तक दिलाया मुआवजा, सरकार को पहुंचाया 25 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी। जिस वजह से युवती के दांत, हाथ और पैर टूट गए। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। जिस वजह से पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है।
एसएसपी कार्यालय पर शिकायत सुन रहे सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने कंकरखेड़ा थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।