फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime: Kithore police have revealed Pappu murder case, two real brothers arrested

पप्पू मर्डर केस: पुलिस के खुलासे पर ग्रामीण हैरान, कपड़े उतारकर जमीन में दबाया था शव, सगे भाइयों ने उगला सच

Tue, 05 Sep 2023 10:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Sep 2023 10:11 PM IST
सार

Meerut Murder Case : पुलिस ने पप्पू की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Meerut Crime: Kithore police have revealed Pappu murder case, two real brothers arrested
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में किठौर पुलिस ने फतेहपुर नारायण के पप्पू त्यागी पहलवान की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाइयों चंद्रपाल और इंद्रपाल पुत्र रकबर त्यागी को गिरफ्तार किया है, जबकि इंद्रपाल का लड़का सागर फरार है। दोनों पक्षों में चार साल पहले हुई मारपीट की रंजिश चली आ रही है। पप्पू के गाली देने पर आरोपियों ने डंडा और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल और मृतक के कपड़े भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि चार साल पहले पप्पू पहलवान (45) पुत्र महेंद्र और हत्यारोपियों के बीच झगड़ा हो गया गया था। पप्पू ने इंद्रपाल को फावड़ा मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद दोनों परिवारों में रजिश चली आ रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हत्यारोपियों और पप्पू की जंगल में ट्यूबवेल बराबर-बराबर में हैं। पप्पू एक सितंबर को पावटी गांव में धर्मेंद्र से पैसे लेने के लिए साइकिल पर गया था। जंगल में अपनी ट्यूबवेल पर बैठे चंद्रपाल और इंद्रपाल को देखते ही पप्पू ने गाली देनी शुरू कर दी। उन्होंने पप्पू को पकड़ने का प्रयास किया तो वह साइकिल दौड़ाकर पावटी की ओर भाग निकला। पप्पू ने लोधीपुर स्थित शराब के ठेके से एक पव्वा खरीदा और धर्मेंद्र के यहां पीया।

उधर, गाली-गलौज के बाद इंद्रपाल ने बेटे सागर को खेत पर बुलाया और उससे दो पव्वे शराब के मंगवाकर पीये और पप्पू का इंतजार करने लगे। देर शाम तक पप्पू नहीं आया। करीब 10 बजे पप्पू को तीनों ने दबोच लिया और सिर में एक डंडा मारा। इसके बाद चाकू से पप्पू के सिर और पेट पर प्रहार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पहचान मिटाने के लिए हत्यारोपियों ने पप्पू के कपड़े उतारकर जला दिए और गड्डा खोदकर पप्पू को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही से जले हुए पकड़े, हत्या में प्रयुक्त चाकू और डंडा बरामद कर लिया। उसकी साइकिल और मोबाइल अभी बरामद नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी

विज्ञापन

15 दिन पूर्व शांति भंग में हुआ था पप्पू का चालान
पुलिस ने बताया कि 15 दिन पूर्व पप्पू त्यागी पहलवान ने गांव में ही झगड़े के बाद गड़रिया बिरादरी के एक व्यक्ति को दरांती मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पप्पू का शांति भंग में चालान किया गया था। पप्पू का अक्सर गांव में किसी न किसी से विवाद चलता रहता था। लोगों का कहना है कि झगड़े के बाद पप्पू उनके पीछे फावड़ा या दरांती लेकर भागता था, इस कारण लोग उससे कम ही वास्ता रखते थे।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: दुष्कर्म के आरोपी पिता ने दी तेजाब डालने की धमकी, थाने में पूछताछ के बाद महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed