फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Cow smuggler Shahzad arrested in police encounter in Lisadigate, partner absconding

Meerut: लिसाड़ीगेट में गौ तस्कर शहजाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

Thu, 13 Oct 2022 03:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Oct 2022 03:26 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में आज अल सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में गोतस्कर शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हुआ है। वहीं उसका एक साथी फरार हो गया।

विज्ञापन
Meerut: Cow smuggler Shahzad arrested in police encounter in Lisadigate, partner absconding
घायल शहजाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में आज तड़के पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने शातिर गोतस्कर शहजाद को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी सफान पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस की गोली लगने से शहजाद घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट में तड़के पुलिस की शातिर गौ तस्कर शहजाद के क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। यहां गोतस्कर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut: सड़कों में गड्ढों के विरोध में PWD कार्यालय में धरने पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका और फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने गोली चलाई, जो शहजाद के पैर में जा लगी। गोली लगने से गोतस्कर शहजाद घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार शहजाद का साथी कोतवाली निवासी सफान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा तीन कारतूस और बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि शहजाद को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। फरार साथी की तलाश में कांबिंग की जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed