फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Counting continues, results will be final till late tonight

मेरठ : मतगणना जारी, आज देर रात तक फाइनल होंगे परिणाम, जीतने पर न बंटेगी मिठाई न निकलेगा जुलूस

Mon, 03 May 2021 01:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 May 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Counting continues, results will be final till late tonight
vote counting - फोटो : amar ujala
पंचायत चुनाव के लिए मेरठ के 12 ब्लॉकों में मतगणना का कार्य जारी है। मतगणना के सोमवार देर रात तक चलने की संभावना है। रविवार रात 12 बजे तक जिले में प्रधान पद के 218 ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित हुए, लेकिन वेबसाइट के धीमा होने के कारण नतीजे अपलोड नहीं हो सके। जिला पंचायत पद का कोई भी परिणाम देर रात तक घोषित नहीं हो सका है।
विज्ञापन


मेरठ ब्लॉक के लिए परतापुर स्थित सोफिया हाईस्कूल में सिर्फ प्रत्याशी और उनके एजेंट को ही अंदर आने की अनुमति दी गई। देर रात तक स्कूल में मतगणना का कार्य चल रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी के. बालाजी और एसएसपी अजय कुमार साहनी ने सोफिया हाईस्कूल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


हालांकि, गगोल गांव के मतगणना कक्ष में बैलेट पेपर की गिनती के दौरान एजेंट और कर्मचारियों में नोकझोंक हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एजेंट को फटकार लगाई। वहीं, भूडबराल में क्षेत्र पंचायत सदस्य के बैलेट पेपर को लेकर भी एआरओ और आरओ से बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मतपेटी में चारों मतपत्र होने से देरी
पहली बार एक ही मतपेटी में चारों मतपत्र होने के कारण काफी परेशानियों का सामना कर्मचारियों को करना पड़ा। एक तरफ तो कोरोना को देखते हुए सामाजिक दूरी और दूसरी तरफ एक ही मतपेटी में अलग-अलग रंग के मतपत्रों की गड्डी तैयार करने में काफी परेशानी हुई।  मेरठ ब्लॉक में तो शाम चार बजे तक महज एक ही ग्राम प्रधान का परिणाम घोषित हो सका। हालांकि, इसके बाद तेजी दिखाते हुए देर रात तक ये आंकड़ा लगभग दस तक पहुंच गया था। 

न बंटेगी मिठाई और न ही जुलूस
जीतने के बाद प्रत्याशी से शपथ पत्र पर कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। वहीं, साफ बताया जा रहा है कि घर पहुंचने पर न तो मिठाई बांटी जाएगी और न ही विजयी जुलूस निकाला जाएगा। इन नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

जिला पंचायत सदस्य पर आज होगा साफ
सबसे देरी से जिला पंचायत सदस्य के परिणाम आने शुरू होंगे। इन्हीं परिणाम पर प्रदेश से लेकर जिले स्तर तक के नेताओं की नजरें लगी है। इस पद के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशी मैदान में है। इसी को लेकर चर्चाएं भी तेज चल रही है। सोमवार दोपहर बाद इस पद के लिए भी परिणाम सामने आने शुरू हो जाएंगे। 

मेरठ ब्लॉक के विजयी ग्राम प्रधान
उपलैड़ा - अजय, प्राप्त मत - 612
हाजीपुर - मीम बेगम, प्राप्त मत - 616
जलालपुर - मीनम, प्राप्त मत - 319
ततीना सानी - अफसाना, प्राप्त मत - 451
छज्जूपुर - जयबीर, प्राप्त मत - 1191
खेड़ा बलरामपुर - नीतू, प्राप्त मत -571

मेरठ ब्लॉक - क्षेत्र पंचायत वार्ड
वार्ड 1- हाजीपुर - तबस्सुम, प्राप्त मत - 530
वार्ड 2- हाजीपुर जमालपुर - मौहम्मद सालिक, प्राप्त मत - 279
वार्ड 28 - चंदसारा फफूंडा - मांगेराम, प्राप्त मत - 159

हर ब्लॉक में मतगणना के लिए कम पड़े कर्मचारी 
कोरोना के कारण मतगणना पर भी संकट है। रविवार को काफी कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने से हर ब्लॉक में रिजर्व स्टाफ से काम चलाना पड़ा। जिले के 12 ब्लॉकों के लिए 2208 कर्मचारियों को मतगणना के लिए लगाया गया था। एक दिन हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में 394 कर्मचारी अनुपस्थित रह गए थे। जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि हर ब्लॉक में कर्मचारियों की संख्या कम रह गई। इसके बाद 8-10 कर्मचारी जिला स्तर से भेजकर ब्लॉक में मतगणना शुरू कराई गई। मतगणना के पहले दिन एक पाली सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे, वहीं, दूसरी पाली रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक रही। अब सबसे बड़ी चुनौती सोमवार को मतगणना के आगे बढ़ने से आएगी। कर्मचारियों के घटने की संभावना है।

खरखौदा : चार कक्षों में दो घंटे की देरी से शुरू हुई मतगणना
खरखौदा विकासखंड क्षेत्र के 30 ग्राम पंचायतों की मतगणना के लिए 12 कक्ष में तैयारी की गई थी। आठ कमरों में सही आठ बजे मतगणना शुरू हुई लेकिन चार कमरों में कर्मचारी नहीं होने के कारण करीब दो घंटे देरी से मतगणना शुरू हुई। रिजर्व में लगे कर्मचारियों को बुलाकर मतगणना का कार्य शुरू कराया गया।

 खरखौदा विकासखंड क्षेत्र के 30 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण में मतदान हुआ था। जिसमें प्रधान पद के 208 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 284 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 205 प्रत्याशियों के लिए जनता ने वोट किया था। 181 ग्राम पंचायत सदस्य 3 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। जनता इंटर कॉलेज में बने मतगणना स्थल में मतगणना का कार्य सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गया था। जिसमें 8 कक्षों में तो मतगणना का कार्य समय से ही प्रारंभ हो गया लेकिन 4 कक्षों में कर्मचारी पूरे होने तक मतगणना का कार्य रुका रहा। कोरोना संक्रमण के चलते कमरा नंबर 3, 6,11 व 12 में तीन एआरओ वह 10 कर्मचारी मतगणना स्थल पर नहीं पहुंच सके। जिसमें आरओ अतुल सक्सेना के नेतृत्व रिजर्व में लगे कर्मचारियों को बुलाया गया। यहां 10 बजे से मतगणना शुरू हुई।

कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई मतगणना
सरधना ब्लॉक में 39 ग्राम पंचायत चुनाव के परिणाम के लिए रविवार को सही समय पर मतगणना शुरू हुई। जिसमें कई ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। कई ग्राम पंचायतों की मतगणना जारी थी। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कोई प्रत्याशी तो जीत के जश्न में झूमा।

चार गांवों के आए परिणाम
1- बेगमाबाद में सुरेशचंद ग्राम प्रधान पद
2-जुल्हैड़ा से बुद्धसिंह
3- टांटा से राजेश कुमार
4- शाहपुर पीरपुर से बिरजू 

जानीखुर्द वार्ड 32 राहुल 459 मत, वार्ड 35 से गौरव निर्विरोध, 48 वार्ड से शाहिद 353, वार्ड 56 से अनिल कुमार 764 मत, वार्ड 67 से विजेंद्री 497 मत मिले। जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी नुकसान उठाना पड रहा है। जानी ब्लाक के वार्ड 16 में रात आठ बजे तक हुई मतगणना में सपा समर्थित प्रत्याशी नावाजिया बसपा प्रत्याशी रविन्द्र टीकरी से करीब तीन सौ वोटो से आगे चल रहा है।

रालोद प्रत्याशी शाहिद अमीन तीसरे और भाजपा प्रत्याशी उरेन्द्र सिंह चौथे नम्बर पर चल रहे है। वही वार्ड 17 से रालोद प्रत्याशी नीरज उर्फ नीटू 50 वोटो से बसपा प्रत्याशी अतुल से आगे चल रहे थे। भाजपा प्रत्याशी संदीप चौथे नम्बर थे। वार्ड 18 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी गौरव चौधरी निर्दलीय प्रत्याशी अनीसा से करीब पांच सौ वोटो से आगे थे। इस सीट पर रालोद प्रत्याशी संदीप चौधरी तीसरे और बसपा प्रत्याशी दीपक राणा चौथे नम्बर पर है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed