{"_id":"5ef4f1298ebc3e433c6133a1","slug":"meerut-corona-will-be-tested-with-antigen-kit-from-today-six-thousand-antigen-kits-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: आज से एंटीजन किट से होगी कोरोना की जांच, छह हजार एंटीजन किट आई, 800 टीमें लगेंगी, घर-घर होगा सर्वे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: आज से एंटीजन किट से होगी कोरोना की जांच, छह हजार एंटीजन किट आई, 800 टीमें लगेंगी, घर-घर होगा सर्वे
Fri, 26 Jun 2020 12:17 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:17 AM IST
सार
- इस किट से अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे पॉजिटिव माना जाएगा।
- नेगेटिव आने पर दोबारा माइक्रोबायोलॉजी लैब से जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
एंटीजन टेस्टिंंग किट से कोरोना की जांच करवाते बुजुर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना जांच के लिए छह हजार एंटीजन किट स्वास्थ्य विभाग को मिल र्गई हैं। शुक्रवार से इस किट से जांच शुरू हो जाएगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने बताया कि एंटीजन किट के मद्देनजर बुधवार को ऑनलाइन ट्रेनिंग हो चुकी है। इसमें जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के तीन लैब कर्मी शामिल हुए थे। इस किट से अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे पॉजिटिव माना जाएगा। नेगेटिव आने पर दोबारा माइक्रोबायोलॉजी लैब से जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 की जांच नई तकनीक ‘एंटीजन टेस्ट’ से करने के निर्देश दिए हैं। दावा है कि इससे 15 मिनट के भीतर रिपोर्ट आ जाएगी। दूसरी तरफ, 800 टीमें फिर से घर-घर जाकर सर्वे करेंगी।
विज्ञापन
जिस जगह एक कोरोना पॉजिटिव मिलेगा, वहां 300 घरों में सर्वे किया जाएगा। जहां एक से ज्यादा कोरोना मरीज मिलेगा, वहां 1200 घरों में सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य एक फार्म भरेंगे, जिसमें कुछ सवाल होंगे जिनके जवाब पूछे जाएंगे। अगर कोई लक्षण वाला व्यक्ति मिलता है तो उनकी जांच कराई जाएगी। पहले भी दो बार स्वास्थ्य विभाग की टीम यह सर्वे कर चुकी है।
विज्ञापन
जनपद में चलेगा दस्तक अभियान
अगर आशा कार्यकर्ता आपका दरवाजा खटखटाए तो बुरा मत मानिएगा। मेरठ में अगले महीने से दस्तक अभियान शुरू होने जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मच्छरों के पनपने की आशंकाओं की पड़ताल करेंगी।
हर 10 घर के बीच एक जगह स्टीकर लगाएंगी। दरअसल, कोरोना महामारी के बीच प्रदेश सरकार का फोकस डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों पर वक्त से पहले काबू पाने पर भी है। दस्तक को लेकर शुक्रवार को बैठक भी होगी।