फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Contract for murder of wife given from Saudi Arabia, caught when he came to celebrate Raksha Bandhan

Meerut: सऊदी अरब से दी पत्नी की हत्या की सुपारी, रक्षा बंधन मनाने आया तो पकड़ा गया

Tue, 20 Aug 2024 11:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 20 Aug 2024 11:57 PM IST
सार

सऊदी अरब से पति ने ही महिला की हत्या की सुपारी दी थी। आरोपी रक्षा बंधन मनाने अया तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Meerut: Contract for murder of wife given from Saudi Arabia, caught when he came to celebrate Raksha Bandhan
हत्या की सुपारी देने का आरोपी पति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बदमाशों ने बलकटी से हमला कर महिला और उसके बेटे को किया था घायल, पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो हुआ खुलासा
विज्ञापन


पल्लवपुरम पुलिस ने पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी पति प्रवीन कुमार को पल्हैड़ा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। महिला अपने बेटे के साथ पुरकाजी जा रही थी और दुल्हैड़ा चुंगी पर रजबहे की पटरी पर बलकटी से हमला कर उसे घायल कर दिया गया था। आरोप है कि पति ने सऊदी अरब में बैठकर उसकी हत्या की साजिश रची थी।

 

गंगानगर थाना क्षेत्र के ईशापुरम कालोनी निवासी प्रवीण कुमार (मूल निवासी टिटौड़ा खतौली मुजफ्फरनगर) पिछले कई साल से सऊदी अरब में वाहन चालक का काम करता है। उसकी पत्नी प्रियंका है। उनके दो बेटे हैं। गत 21 जुलाई को प्रियंका बड़े बेटे विनय के साथ पुरकाजी में छोटे बेटे से मिलने जा रही थी। आरोप है कि घर के पास से ही हमलावार पीछे लग गए। जब वह दुल्हैड़ा रजबहे पर पहुंची तो नकाबपोश हमलावरों ने बलकटी से वार किए। फायरिंग भी की गई, हालांकि गोली नहीं लगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में घायल महिला और बेटे को कुछ लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में पुलिस ने हमलावर निशांत त्यागी निवासी गांव करीरा थाना शिकारपुर बुलंदशहर और राहुल निवासी बंशीपुरा दौराला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने प्रियंका के पति प्रवीण कुमार द्वारा हत्या की सुपारी देने की बात कही थी। तभी से पुलिस आरोपी पति की तलाश में थी। तीन दिन पहले रक्षा बंधन पर प्रवीण सऊदी अरब से आया था। मंगलवार को वह पल्हैड़ा चौराहे पर खड़ा था, तभी पल्लवपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि प्रवीण पत्नी पर शक करता था और फोन पर भी कई बार झगड़ा हुआ। उसे आशंका थी कि पत्नी उसकी प्रापर्टी भी न बेच दे। इसके चलते उसने सऊदी अरब में रहते हुए ही हत्या की साजिश रची और सुपारी देकर हमला कराया। वहीं, इस घटना के बाद से महिला मायके में रह रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed