फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: constables missing brother-in-law deadbody recovered from Rajwaha

Meerut: आठ दिन से लापता सिपाही के बहनोई का शव रजवाहे से बरामद, साले की शादी में शामिल होने आया था

Thu, 22 Feb 2024 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Feb 2024 01:24 PM IST
सार

मेरठ में अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए आए व्यक्ति का शव पांचली खुर्द के रजवाहे से बरामद हुआ। वह आठ दिन से वह लापता चल रहा था। वहीं शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Meerut: constables missing brother-in-law deadbody recovered from Rajwaha

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम में साले की शादी में शामिल होने आए बहनोई का शव पांचली खुर्द के राजवाहे से आठ दिन बाद बरामद हुआ। गुरुवार को बहनोई ब्रह्मप्रकाश की 20वीं सालगिरह थी। वह शादी वाली रात से ही गायब चल रहा था। जिसके बाद परिजनों ने जानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के उदय सिटी निवासी अमित वशिष्ठ की 14 फरवरी को शादी थी। अमित यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर बलैनी थाने में तैनात है। अमित के बहनोई ब्रह्मप्रकाश कौशिक(44) जानी थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के रहने वाले थे।  वह अपनी पत्नी दीपा, बड़ी बेटी तनीषा कौशिक व बेटे मानव कौशिक के साथ शादी में शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Satypal Malik: बागपत में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की हवेली पर CBI का छापा, तीन घंटे जांच कर लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी वाली रात ही बहनोई घर किसी काम से जाने की बात कहकर निकल गए थे, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी वह अपने घर नहीं पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने युवक की आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की लेकिन युवक का सुराग नहीं लग सका था। इसके बाद परिजनों ने जानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

बुधवार सुबह उनका शव जानी के रजवाहे में पड़ा मिला। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान ब्रह्मप्रकाश के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। युवक के शव की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार मृतक युवक की आज उनकी शादी की 20वीं सालगिरह थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए पहुंचा दिया। जानी थाना प्रभारी प्रजंत त्यागी का कहना है की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed