फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Conflict over food bill, boys were beaten by hostage in a hotel

मेरठ: खाने के बिल को लेकर हुई कहासुनी, होटल में युवकों को बंधक बनाकर पीटा  

Tue, 12 Nov 2019 04:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Nov 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Conflict over food bill, boys were beaten by hostage in a hotel
पुलिस के सामने भी युवकों को पीटते रहे होटल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में देर रात एक होटल पर खाना खाने आए युवकों को बंधक बनाकर पीटा गया। युवकों का होटल मालिक से बिल को लेकर विवाद हुआ था। एक युवक ने होटल का शीशा तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी मारपीट हुई। देर रात तक दोनों पक्ष थाने में मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कैंटोनमेंट अस्पताल के सामने एक होटल पर कंकरखेड़ा के कुछ युवक सोमवार रात खाना खाने पहुंचे। खाना खाने के बाद जब वे काउंटर पर पहुंचे तो बिल को लेकर युवकों की काउंटर पर बैठे युवक से नोकझोंक हो गई। 
विज्ञापन


विवाद गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि होटल मालिक ने अपने कर्मचारियों व आसपास के दुकानदारों के साथ मिलकर युवकों को घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। तीन युवक जान बचाकर भाग खडे़ हुए। जबकि दो को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि होटल के अंदर ले जाकर दोनों युवकों से जमकर मारपीट की गई। तभी पुलिस वहां आ गयी। पुलिस ने भीड़ के कब्जे से युवकों को छुड़ाया और बाहर आ गई। जैसे ही पुलिस युवकों को थाने ले जाने लगी, तभी कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ हाथापाई कर दी। इस मारपीट में दोनों युवकों को चोटें भी आ गई। 

पुलिसकर्मियों ने मारपीट के आरोपियों को चेताया और दोनों युवकों को लेकर थाने आ गये। पीछे-पीछे होटल संचालक अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। थाने में भी दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। 

बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से मारपीट करने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाने में रहे। पुलिस का कहना था कि दोनों पक्ष समझौते की बात कर रहे हैं। समझौता नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed