मेरठ: खाने के बिल को लेकर हुई कहासुनी, होटल में युवकों को बंधक बनाकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटोनमेंट अस्पताल के सामने एक होटल पर कंकरखेड़ा के कुछ युवक सोमवार रात खाना खाने पहुंचे। खाना खाने के बाद जब वे काउंटर पर पहुंचे तो बिल को लेकर युवकों की काउंटर पर बैठे युवक से नोकझोंक हो गई।
विवाद गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि होटल मालिक ने अपने कर्मचारियों व आसपास के दुकानदारों के साथ मिलकर युवकों को घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। तीन युवक जान बचाकर भाग खडे़ हुए। जबकि दो को पकड़ लिया गया।
आरोप है कि होटल के अंदर ले जाकर दोनों युवकों से जमकर मारपीट की गई। तभी पुलिस वहां आ गयी। पुलिस ने भीड़ के कब्जे से युवकों को छुड़ाया और बाहर आ गई। जैसे ही पुलिस युवकों को थाने ले जाने लगी, तभी कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ हाथापाई कर दी। इस मारपीट में दोनों युवकों को चोटें भी आ गई।
पुलिसकर्मियों ने मारपीट के आरोपियों को चेताया और दोनों युवकों को लेकर थाने आ गये। पीछे-पीछे होटल संचालक अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। थाने में भी दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी।
बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से मारपीट करने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाने में रहे। पुलिस का कहना था कि दोनों पक्ष समझौते की बात कर रहे हैं। समझौता नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी।