फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Communal tension minor Dalit girl molested by a man in Muzaffarnagar police force deployed

मुजफ्फरनगर: नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़ पर सामुदायिक संघर्ष, जमकर पथराव, पुलिस बल तैनात

Tue, 13 Nov 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Nov 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Communal tension minor Dalit girl molested by a man in Muzaffarnagar police force deployed
पथराव में घायल युवक

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा छेड़खानी करने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दलित समाज पर दूसरे समुदाय के लोगों ने  जमकर पथराव कर दिया। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है।      

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव अटेरना में दलित व्यक्ति की नाबालिग बेटी सोमवार को शाम करीब साढ़े सात बजे खेत से अपने घर वापस आ रही थी। इसी बीच गांव के बाहर दूसरे समुदाय के एक युवक ने नाबालिग के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने उसे खेत में खींचने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के आने पर छेड़खानी का आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लेने के बाद दलित समाज के कई लोग आरोपी के परिवार वालों को समझाने के लिए उसके घर की ओर रवाना हुए। दलित समाज के लोगों को आरोपी के घर की ओर आता देखकर दूसरे समुदाय के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut, Communal tension minor Dalit girl molested by a man in Muzaffarnagar police force deployed
गांव में गश्त करती पुलिस

इस पथराव में सनी उर्फ अमित (25) पुत्र उधम घायल हो गया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा, क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ हरिराम यादव भी मौके पर पहुंचे। 

दो समुदायों के बीच का विवाद होने के कारण रतनपुरी व फुगाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि गांव में पूरी तरह शांति है। छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छेड़खानी व पथराव के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दलित समाज के लोगों का कोतवाली में देर रात तक जमावड़ा लगा रहा। 

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि छह अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed