फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut College gets the most nine projects in the state

प्रदेश में मेरठ कॉलेज को मिले सर्वाधिक नौ प्रोजेक्ट

Thu, 01 Apr 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Meerut College gets the most nine projects in the state
प्रदेश में मेरठ कॉलेज को मिले सर्वाधिक नौ प्रोजेक्ट
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश सरकार द्वारा शोध को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई रिसर्च एंड डेवलपमेंट - शोध परियोजना में मेरठ कॉलेज को सर्वाधिक नौ प्रोजेक्ट मिले हैं। प्रोजेक्ट में सीसीएसयू कैंपस के तीन शिक्षकों के प्रोजेक्ट को भी स्वीकृति मिली है। इन प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से कॉलेज को 21.50 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। मेरठ में इसके अलावा आरजी कॉलेज को दो और डीएन कॉलेज को एक प्रोजेक्ट मिला है।
यूजीसी के निर्देशों पर प्रदेश सरकार ने रिसर्च एंड डेवलेपमेंट योजना शुरू की है। इसके लिए शासन की तरफ से सभी कॉलेजों के शिक्षकों से प्रोजेक्ट मांगे गए थे। जिन प्रोजेक्ट को इस योजना में रखा गया है, उनकी सूची जारी कर दी गई है। इसमें मेरठ कॉलेज के शिक्षकों के नौ प्रोजेक्ट आए हैं। प्राचार्य डॉ. युद्घवीर सिंह ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा है कि नौ प्रोजेक्ट मिलना कॉलेज के लिए अच्छी बात है।
विज्ञापन

इनके प्रोजेक्ट को किया गया है शामिल
मेरठ कॉलेज में डॉ. मृदुला शर्मा, डॉ. अंजू चौधरी, डॉ.अर्चना सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. पंजाब सिंह, डॉ. बीना चौधरी, डॉ. अर्चना, सीसीएसयू कैंपस से गणित विभाग से प्रो. शिवराज सिंह, डॉ. मुकेश कुमार शर्मा और प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता के प्रोजेक्ट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरजी कॉलेज से डॉ. गरिमा पुंडीर, डॉ. बीना राय के प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा डीएन कॉलेज डॉ. बिजेंद्र सिंह यादव के प्रोजेक्ट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed