फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Class tenth student raped, found five months pregnant, report filed against accused

Meerut: 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती निकली, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 07 Aug 2023 01:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Aug 2023 01:45 PM IST
सार

मेरठ के बहसूमा में पड़ोसी युवक ने कक्षा 10 की छात्रा को डरा धमकाकर छह माह तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
Meerut: Class tenth student raped, found five months pregnant, report filed against accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के बहसूम थानाक्षेत्र में पड़ोसी युवक 10वीं की छात्रा को डरा-धमकाकर छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी पांच महीने की गर्भवती हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि मजदूरी कर परिवार का पालन करता है। आरोप है कि उसकी पुत्री को डरा-धमकाकर पड़ोसी युवक छह महीने से दुष्कर्म कर रहा था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने चिकित्सकों को दिखाया तो जांच में किशोरी पांच महीने की गर्भवती निकली।
विज्ञापन

 

 

किशोरी ने बताया कि बोबिन उसको डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। पूरी जानकारी सामने आने के बाद रविवार को किशोरी के पिता ने आरोपी बोबिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि गांव में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, किशोरी के गर्भवती होने के बाद परिजन दुखी हैं, उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि करें तो क्या करें। किशोरी का घर से निकलना बंद हो गया है। 

कथित नेता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने रविवार को थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि खुद को नेता बताने वाला युवक करीब पांच साल उसके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहा और शादी का झांसा देता रहा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
 

जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। यहां तक कि आरोपी उससे अलग रहने लगा। पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी दी। युवती ने आरोपी के साथ अपने कुछ फोटो भी पुलिस को दिखाए। तभी कुछ लोग बीच-बचाव में आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed