फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Class IX student creats drama of kidnapping, demanded extortion of te lakhs from his father

Meerut: नौंवी के छात्र ने मामूली बात पर रचा खुद के अपहरण का नाटक, फिर पिता से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Sat, 24 Jun 2023 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Jun 2023 01:31 PM IST
सार

मेरठ में बेटे की अपहरण की खबर सुनकर पूरा परिवार दहशत में आ गया। यहां पिता के पास कॉल आई कि बेटे की सलामती चाहते हो तो 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। वहीं जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुल गया।

विज्ञापन
Meerut: Class IX student creats drama of kidnapping, demanded extortion of te lakhs from his father
रंगदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में नौंवी कक्षा के छात्र ने खुद के अपहरण का नाटक कर पिता से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। अपहरण का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद टीपीनगर थाना पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही छात्र को फलावदा थाना क्षेत्र के निहोरी गांव से बरामद कर लिया। वह रिश्ते में लगने वाला दादा के पास रह रहा था। दादा को इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं थी। छात्र ने बताया कि उससे दो हजार रुपये खो गए थे, इसलिए अपहरण का नाटक किया था।

विज्ञापन


जसवंत नगर निवासी पिंटू चाय की दुकान पर नौकरी करता है। उसका 16 वर्षीय बेटा नौंवी कक्षा का छात्र है। गुरुवार को उसके पिता ने दो हजार रुपये देकर बैंक में जमा कराने के लिए भेजा था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर जारी, भीषण गर्मी से मिली राहत, मेरठ में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका मोबाइल भी बंद मिला। रात करीब एक बजे पिंटू के वाट्सएप पर मैसेज आया। इसमें लिखा था- तुम्हारा बेटा हरियाणा में हमारे पास है। उसकी सलामती चाहते हो तो 10 लाख रुपये का बंदोबस्त कर लेना। फोन पर बेटे से भी बात कराई गई, लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं बोला। अपहरण का पता चलते ही परिजन शुक्रवार सुबह टीपीनगर थाने में पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर मिला सुराग
पिंटू के मोबाइल पर मेसेज आते ही दोबारा फोन बंद कर दिया गया। पुलिस ने सबसे पहले मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। इसकी आखिरी लोकेशन निहोरी गांव में मिली। इसके बाद परिजनों से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि दौराला में उनके परिवार के सदस्य रहते हैं।

पुलिस परिजनों को साथ लेकर उस स्थान पर पहुंची, जहां पर आखिरी लोकेशन मिली थी। पुलिस ने छात्र को वहां से बरामद कर लिया। वह रिश्ते में अपने दादा के साथ रह रहा था। दादा को इस बारे में जानकारी नहीं थी कि छात्र अपहरण का नाटक करके यहां रह रहा है। उसने दादा को यही बताया था कि स्कूल की छुट्टी है तो घूमने के लिए आ गया। 

छात्र ने खुद ही अपहरण का नाटक कर पिता से 10 लाख रुपये मांगे थे। उसे बरामद कर लिया गया है। छात्र से पूछताछ गई तो बताया कि उससे दो हजार रुपये खो गए थे। डर की वजह से उसने अपहरण का नाटक किया। - संतशरण सिंह, थाना प्रभारी टीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed