फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut City Railway Station to Transform into Airport-Like World-Class Hub with Mall and Hotel Facilities

Meerut Development: एयरपोर्ट जैसा बनेगा सिटी स्टेशन, मॉल-होटल और हाईटेक सुविधाओं से बदलेगी पहचान

Thu, 29 Jan 2026 04:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 29 Jan 2026 04:09 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन का 473 करोड़ रुपये से कायाकल्प किया जाएगा। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन में मॉल, होटल, स्मार्ट पार्किंग और हाईटेक सुविधाएं विकसित होंगी, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट जैसा अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
Meerut City Railway Station to Transform into Airport-Like World-Class Hub with Mall and Hotel Facilities
मेरठ सिटी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ 2027 से पहले मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन की सूरत पूरी तरह बदलने जा रही है। 110 साल पुरानी ब्रिटिशकालीन इमारत अब इतिहास बनने वाली है और उसकी जगह 473 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय, बहुमंजिला और अत्याधुनिक स्टेशन भवन तैयार किया जाएगा। शॉपिंग कॉम्पलेक्स, लग्जरी होटल, स्मार्ट पार्किंग, फ्री वाई-फाई और हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों से लैस यह स्टेशन यात्रियों को एयरपोर्ट जैसा 

विज्ञापन

अनुभव देगा।

अमृत भारत रेलवे योजना के तहत देश के 554 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने की कड़ी में मेरठ सिटी स्टेशन को भी शामिल किया गया है। फरवरी 2024 में स्टेशन का वर्चुअल शिलान्यास किया गया था और अब चयनित कंपनी ने मेरठ में डेरा डालते हुए निर्माण की औपचारिक शुरुआत कर दी है। स्टेशन परिसर में कंपनी का साइट ऑफिस खोल दिया गया है, जबकि पार्सल घर के पीछे कार्यालय की नींव रखी जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सेंट्रल मार्केट पर बुलडोजर की आहट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से घबराए दुकानदार, आवास विकास के नोटिस तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पोर्च के सामने भी अस्थायी कार्यालय स्थापित किए गए हैं। नई इमारत केवल आधुनिक सुविधाओं का केंद्र नहीं होगी, बल्कि इसमें 1857 की क्रांति की झलक भी देखने को मिलेगी, जिससे स्टेशन को एक अलग सांस्कृतिक पहचान मिलेगी। 

स्टेशन का स्वरूप किसी बड़े मॉल से कम नहीं होगा। यहां वातानुकूलित वेटिंग रूम, अत्याधुनिक टिकट काउंटर, चौड़े प्रवेश और निकास द्वार, लिफ्ट, एस्केलेटर और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था होगी। शॉपिंग कॉम्पलेक्स और ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ कियोस्क यात्रियों को खरीदारी का नया अनुभव देंगे।

निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए वाहन पार्किंग क्षेत्र को बैरिकेड कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार अगले माह से पुरानी इमारत को ध्वस्त करने का कार्य शुरू होगा। इस दौरान वर्तमान टिकट खिड़कियों को पार्सल घर की ओर स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

तकनीक के स्तर पर भी स्टेशन पूरी तरह हाईटेक होगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर बड़े एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, मजबूत पब्लिक एड्रेस सिस्टम और फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सुरक्षा के लिए स्टेशन परिसर में हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, वहीं यात्रियों के लिए आरओ आधारित शुद्ध पेयजल व्यवस्था भी की जाएगी।

कार्य युद्ध स्तर पर शुरू
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत मेरठ सिटी स्टेशन को हरिद्वार कुंभ से पहले वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक सुनील जैन के अनुसार रेलवे बोर्ड के निर्देशन में कार्य तेजी से शुरू हो चुका है। कुंभ के दौरान तक बड़ा हिस्सा पूरा होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में मेरठ सिटी स्टेशन न केवल यात्रा का केंद्र होगा, बल्कि शहर की नई पहचान भी बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed