फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Chowmein-burger seller died due to electrocution, relatives sought financial help from SDM

मेरठ: करंट लगने से चाऊमीन-बर्गर विक्रेेता की मौत, परिजनों ने एसडीएम से मांगी आर्थिक मदद

Sat, 10 Sep 2022 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Chowmein-burger seller died due to electrocution, relatives sought financial help from SDM
मेरठ: करंट लगने से चाऊमीन-बर्गर विक्रेेता की मौत, परिजनों ने एसडीएम से मांगी आर्थिक मदद
विज्ञापन

मवाना। फलावदा रोड पर चाऊमीन-बर्गर दुकान संचालक सचिन (32) शटर बंद करने के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन आर्थिक मदद के लिए एसडीएम और थाना प्रभारी से मिले। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला काबली गेट निवासी सचिन पुत्र स्व. जयभगवान की फलावदा रोड पर चाऊमीन-बर्गर आदि की दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार रात करीब पौने 12 बजे वह दुकान बंद कर रहा था। शटर नीचे गिराया तो करंट लगने से वह झुलस गया। उसे तुरंत ही प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सनी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सचिन को दुकान बंद करते समय पास ही स्थित खंभे पर स्पार्किंग होने से करंट लगा है। फोन कर बिजली आपूर्ति को बंद कराया। हादसे के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजन आर्थिक मदद की मांग को लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही और एसडीएम से मिले। एसडीएम ने लेखपाल को भेजकर जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। बड़े पुत्र की उम्र साढ़े पांच वर्ष है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता देशराज सोनी ने कहा कि आरोप गलत हैं। खंभे की स्पार्किंग व लटके हुए तार में करंट नहीं है। जो तार मीटर से अंदर दुकान में जा रही थी, उसमें कट था। जिससे शटर में करंट आया और उससे हादसा हुआ।

खंभा बदलने के निर्देश
दुकान के पास ही स्थित बिजली का खंभा काफी तिरछा है तथा झुका हुआ है। इसी खंभे पर हुए स्पार्किंग से हादसा होना बताया जा रहा है। इस मामले की जानकारी होने पर एसडीएम अखिलेश यादव ने अधिशासी अभियंता को खंभा बदलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed