फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Chaudhary Rakesh Tikait targeted the government and warned of new agitation

Meerut News: मेरठ में जमकर गरजे राकेश टिकैत, सरकार को लेकर कही ये बात, अब दी बड़ी चेतावनी

Thu, 22 Dec 2022 06:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Dec 2022 06:36 PM IST
सार

Meerut News : चौधरी राकेश टिकैत मेरठ में जमकर गरजे। उन्होंने सरकार को लेकर यह बड़ी बात कही। साथ ही ये चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
Meerut: Chaudhary Rakesh Tikait targeted the government and warned of new agitation
मंच से बोलते राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में जानीखुर्द पहुंचे चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि मौजूदा सरकार किए गए वादों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर वादों को पूरा नहीं किया गया तो जल्द ही एक आंदोलन किया जाएगा। टिकैत ने कहा कि किसानों को आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन


बताया गया कि भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत गुरुवार को गांव गेझा में महापंचायत को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कहीं। 
विज्ञापन


गांव गेझा में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर एक महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों और मजदूर की लड़ाई में पूरा जन्म लगा दिया। आज किसान यूनियन भी चौधरी चरण सिंह के बताए गए रास्तों पर चलकर किसानों की लड़ाई को आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के मर्डर की पूरी कहानी, रूह कंपा देगी वारदात की सच्चाई, दरिंदों ने उगला पूरा राज

उन्होंने कहा कि देश में किसानों की समस्याएं जस की तस है। सरकार किसान आंदोलन के समय किए गए वादों पर खरी नहीं उतरी हैं। गन्ना किसानों से किया गया वादा भी पूरा नहीं किया गया है। ऐसे में किसानों की मांगों को लेकर जल्द ही एक आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के लिए वह देश के हर राज्य शहर में जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं। इस बार आंदोलन मांगें पूरी होने के बाद ही समाप्त किया जाएगा। 

राकेश टिकैत ने कहा कि मौजूदा सरकार में किसानों के साथ-साथ मजदूर भी परेशान है। सरकार केवल पैसे वालों की ही सुन रही है। सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और मजदूर की आर्थिक हालत खराब हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ऋषिकेश में यू-ट्यूबर की तलाश जारी, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल, इस प्रोजेक्ट पर काम रहा है सुनील सैनी

वहीं महापंचायत में केक काटकर और उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान किसानों ने टिकैत के वजन के बराबर सिक्कों को भी तोला। महापचायंत की अध्यक्षता मेजर चिंदौडी ने और संचालन अशोक कुमार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed