फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Changed the religion of the girlfriend and then started preparing for Love Marriage

यूपी: नाबालिग लड़की का कराया धर्म परिवर्तन, लव मैरिज से पहले धरा गया प्रेमी

Thu, 13 Jun 2019 06:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jun 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Changed the religion of the girlfriend and then started preparing for Love Marriage
थाना रेलवे रोड में युवती से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एक नाबालिग लड़की का पहले धर्म परिवर्तन कराया और अब शादी की तैयारी थी। एक कार में दूसरे समुदाय के दो युवक और एक लड़की होने की सूचना पर रेलवे रोड पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। लड़की युवक के साथ जाने पर अड़ी रही। पुलिस गुरुग्राम (हरियाणा) से उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर दूसरे समुदाय के दो युवक कार से एक लड़की के साथ शारदा रोड स्थित एक फोटोस्टेट की दुकान पर पहुंचे थे। कागजातों की फोटोकॉपी कराने के दौरान देखा गया कि आधार कार्ड पर दी गई जन्मतिथि के अनुसार लड़की नाबालिग थी और दूसरे समुदाय के युवक से उसका कोई संबंध नहीं था। शक होने पर इसकी सूचना संकल्प संस्था के अध्यक्ष अतुल शर्मा को दी गई। अतुल शर्मा की सूचना पर पुलिस ने रेलवे रोड क्षेत्र में गाड़ी पकड़ ली। दोनों युवकों और लड़की को पूछताछ के लिए थाने ले आए।
विज्ञापन


युवती साथ जाने पर अड़ी
थाने में पूछताछ के दौरान दूसरे समुदाय के युवक ने अपने आपको सिवालखास जानी का निवासी बताया। जो फिलहाल गुरुग्राम में रह रहा है। लड़की मूल निवासी आसाम की है, जिसका परिवार वर्तमान में गुरुग्राम में रह रहा है। लड़की ने बताया कि वह उस युवक से प्रेम करती है। पिछले साल अक्तूबर में वह युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को बरामद किया। उसे उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया, जबकि युवक को जेल भेज दिया था। युवक के जेल से बाहर आते ही उसने संपर्क साधा और दोनों ने शादी करने की योजना बना ली। तीन माह बाद वह बालिग हो जाएगी। इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म बदलने की बात कुबूली
पुलिस हिरासत में मौजूद युवक ने बताया कि लड़की के परिजन मारपीट करते थे। इसलिए वह उसे लेकर घर से निकल गया। उसने शादी के लिए लड़की से धर्म परिवर्तन की बात कही। जिस पर वह राजी हो गई। लड़की के परिजन अब उससे अपना कोई संबंध होने से भी इंकार करते हैं। ऐसे में वह उसे नहीं छोड़ सकता। लड़की के बालिग होने में तीन माह ही बचे थे इसलिए वह कागज तैयार कराने में जुटे थे। 

परिजन आने पर कार्रवाई
लड़की के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। - इंद्रपाल, एसओ रेलवे रोड

लड़की छली न जाए
आरोपी युवक पहले जेल जा चुका है। हमारा प्रयास केवल यही है कि लड़की को छला ना जा सके। परिजन ही तस्वीर साफ करेंगे। - अतुल शर्मा, अध्यक्ष, संकल्प

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed