मेरठ: फिर अंतिम मौका, यूजी के 30 कोर्सों में कल से करें रजिस्ट्रेशन, 21 अक्तूबर तक होंगे एडमिशन
Meerut CCSU: यूजी के 30 कोर्सों में एडमिशन के लिए फिर से अंतिम मौका दिया गया है। रजिस्ट्रेशन कल से खुल जाएंगे और 21 अक्तूबर तक एडमिशन होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Meerut CCSU: सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी के 30 कोर्सों में एडमिशन (Admission) के लिए रजिस्ट्रेशन कल से फिर खुल जाएंगे। विश्वविद्यालय ने अंतिम बार छात्र-छात्राओं को मौका दिया है। रजिस्टेशन की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर है।
कैंपस-कॉलेजों में यूजी में एडमिशन की प्रक्रिया ढाई महीने से महीने से चल रही है। एक लाख 60 हजार सीटों में से बुधवार शाम तक 89438 एडमिशन हो चुके हैं।
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का अंतिम अवसर दिया गया है। अब 13 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। इसमें कॉलेज और कोर्स नहीं भरे जाएंगे। अभ्यर्थी अपनी लॉगइन आईडी से ब्लैंक ऑफरलेटर 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक डाउनलोड करेंगे। छात्र-छात्राएं जिन कॉलेजों में सीटें खाली हों वहां पर ऑफरलेटर जमा कर दें। कॉलेज नियमानुसार सीटों के सापेक्ष मेरिट बनाकर 19 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक एडमिशन करेंगे।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें
समस्त छात्र-छात्राओं के एडमिशन पोर्टल पर 21 अक्तूबर तकम कंफर्म किए जाएंगे। सीटों की बात करें तो एडेड और राजकीय कॉलेजों में सीटें फुल हो गई हैं, सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में अब भी 70 हजार के करीब सीटें खाली पड़ी हैं।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार
कई कोर्सों का रिजल्ट जारी
सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों का बीए प्रथम प्राइवेट बैक पेपर का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया है। इसके अलावा एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर जून-2022 की परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।