{"_id":"5e92e0d28ebc3e774139635b","slug":"meerut-case-filed-against-eleven-people-including-three-corona-positive-jamati-in-meerut-for-attack-on-police-in-jali-kothi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: जली कोठी में पुलिस पर हमले में कोरोना पॉजिटिव तीन जमातियों समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: जली कोठी में पुलिस पर हमले में कोरोना पॉजिटिव तीन जमातियों समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Sun, 12 Apr 2020 03:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 12 Apr 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र के जली कोठी इलाके में शनिवार को पुलिस पर हुए हमले में कोरोना संक्रमित तीन जमातियों सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि हमला करने में संक्रमित लोग भी भीड़ के साथ मौजूद थे। फिलहाल पुलिस ने इन सभी को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह, एसओ देहलीगेट थाने की पुलिस को साथ लेकर जली कोठी का इलाका सील करने के लिए गए थे। जहां भीड़ ने उन पर पथराव कर दिया। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट व दरोगा मुकेश कुमार घायल हो गए थे।
विज्ञापन
देहलीगेट थाना प्रभारी रविंद्र पलावत ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें तीन लोगों को भी नामजद किया गया है जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शनिवार सुबह वह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ इन्हीं तीन संक्रमित लोगों को क्वारंटीन करने के लिए जली कोठी में पहुंची थी। पथराव और मारपीट करने वालों में भीड के साथ ये तीन संक्रमित युवक भी शामिल थे।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना तीनों आरोपी महाराष्ट्र के नासिक ग्रामीण क्षेत्र नांदगांव, मनिहार मालेगांव और मुस्लिमपुरा मालेगांव के रहने वाले हैं।