{"_id":"5c19fda9bdec225712491e3e","slug":"meerut-cantonment-dairies-operators-now-demanded-land-for-rent","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ छावनी में डेयरियों को लेकर ठनी, संचालकों ने अब किराए पर मांगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ छावनी में डेयरियों को लेकर ठनी, संचालकों ने अब किराए पर मांगी जमीन
Wed, 19 Dec 2018 01:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ छावनी में डेयरी संचालकों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष बीना वाधवा और सीईओ प्रसाद चव्हाण से मुलाकात कर कहीं भी किराए या लीज पर जगह दिलवाने की मांग कही।
विज्ञापन
डेयरी संचालकों ने बोर्ड उपाध्यक्ष से कहा कि वे इतने पशुओं को लेकर कहां जाएंगे। ऐसे में उनको कहीं भी कैंट में एक जगह दे दी जाए। बीना वाधवा ने कहा कि इस मामले को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि कहीं एक जगह डेयरी संचालकों को दे दी जाए। वहीं, सीईओ का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। जहां तक डेयरी संचालकों के लिए जगह का मामला है तो उस पर बोर्ड बैठक में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
एनजीटी के निर्देश पर मई माह में हुई कैंट बोर्ड की बैठक में डेयरियों को बाहर करने का फैसला लेते हुए नोटिस जारी किए गए थे। इस मामले में हाईकोर्ट ने भी डेयरी संचालकों की याचिका को खारिज करते हुए 15 दिसंबर तक डेयरियां कैंट क्षेत्र से बाहर करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
पांच डेयरी संचालकों को हाईकोर्ट ने मार्च तक की राहत दी है। कैंट बोर्ड टीम ने इन पांच डेयरियों को छोड़कर बाकी सबको बाहर करने के लिए सोमवार को अभियान शुरू किया, लेकिन फोर्स नहीं मिल पाने के कारण टीम लौट गई।