फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Buying land will be expensive, circle rate will increase by 20 to 40 percent, proposed rates realesed

Meerut: जमीन खरीदना होगा महंगा, 20 से 40 प्रतिशत बढ़ेंगे सर्किल रेट, प्रस्तावित दरें जारी

Sun, 31 Jul 2022 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Jul 2022 01:24 PM IST
सार

साल 2016 के बाद से जिले में भूमि की दरों को बढ़ाया नहीं गया था। जिले में चल रहे विकास के कई प्रोजेक्ट को देखते हुए इस बार बढ़ोतरी कर दी जाएगी। आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद दरें फाइनल होंगी। आपत्ति और सुझाव आठ अगस्त तक दे सकते हैं।

विज्ञापन
Meerut: Buying land will be expensive, circle rate will increase by 20 to 40 percent, proposed rates realesed

विस्तार

मेरठ जिला प्रशासन की ओर से साल 2022-23 की भूमि दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव जारी कर दिया गया है। कृषि, व्यावसायिक और आवासीय भूमि में बाजार मूल्य की बढ़ोतरी को देखते हुए 20 से 40 प्रतिशत तक दरों में बढ़ोतरी को प्रस्तावित किया गया है। अब आठ अगस्त तक आमजन, जनप्रतिनिधि, बिल्डर प्रस्तावित दरों पर आपत्ति और सुझाव दे सकते हैं। इसके लिए कलक्ट्रेट स्थित सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय, एडीएम वित्त के यहां लिखित पत्र दिया जा सकता है।

विज्ञापन


प्रस्तावित दरों को meerut.nic.in पर देखा जा सकता है। सबसे अहम बात है कि दिल्ली रोड से लेकर पल्लवपुरम तक चलने वाली रैपिड रेल को देखते हुए विशेष तौर पर बढ़ोतरी की गई है। इसमें सरधना तहसील में आने वाले रोशनपुर डौरली, पल्हैड़ा, दुल्हेड़ा चौहान, सिवाया शामिल हैं। सदर तहसील के अमीनगर उर्फ भूड़बराल, परतापुर, मोहकमपुर, मेवला हाफिजपुर की आवासीय दरों में आठ से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: एनआईए ने देवबंद से एक संदिग्ध को उठाया, आतंकियों से संपर्क में था मदरसे का छात्र फारुख
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2016 के बाद से जिले में भूमि की दरों को बढ़ाया नहीं गया था। शहरवासी खुद ही बाजार मूल्य के आधार पर रजिस्ट्री करा रहे थे। अब प्रस्तावित भूमि दर आठ अगस्त के बाद फाइनल होते हैं तो स्टांप शुल्क बढ़ जाएगा। इससे सरकार की आय भी बढ़ेगी। हालांकि, जिले में चल रहे विकास के कई प्रोजेक्ट को देखते हुए इस बार बढ़ोतरी कर दी जाएगी। आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद दरें फाइनल होंगी।
 

2016 के बाद बनीं कॉलोनियों की दरें भी जारी
प्रस्तावित दरों में 2016 के बाद बनीं कॉलोनियों की दरें भी जारी की गई हैं। इसमें एनएच-58 स्थित घाट पर महादेव एंक्लेव, डिफेंस कुंज, भूड़बराल में राधिका कुंज, मलियाना में राधा कुंज, वेद कुंज, रिठानी में कवि नगर, ग्रीन वाटिका आदि नई कॉलोनियों को शामिल किया गया है।

ये हैं प्रमुख क्षेत्रों की प्रस्तावित दरें (रुपये प्रति वर्ग मीटर)
मेरठ-गढ़ रोड
आवासीय : 18000 , व्यावसायिक : एक लाख तीन हजार
ईस्टर्न कचहरी रोड
आवासीय : 69000, व्यावसायिक : एक लाख 45 हजार
शास्त्रीनगर
आवासीय : 40000, व्यावसायिक : एक लाख 10 हजार
गंगानगर डिवाइडर रोड तक
आवासीय : 64000, व्यावसायिक : 89000
मंगल पांडे नगर
आवासीय : 90500, व्यावसायिक : एक लाख नौ हजार
पल्लवपुरम योजना फेस-एक और दो
आवासीय : 30000, व्यावसायिक  : एक लाख 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed