फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut : Bullets fired in Jahanpura over dispute over playing volleyball, five injured including two women

Meerut : वॉलीबॉल खेलने के विवाद में कैराना के जहानपुरा में चलीं गोलियां, दो महिलाओं सहित पांच घायल

Sun, 26 May 2024 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कैराना
अमर उजाला नेटवर्क, कैराना Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 01:21 AM IST
सार

इस दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Meerut : Bullets fired in Jahanpura over dispute over playing volleyball, five injured including two women
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार की देर रात कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा में वॉलीबॉल खेलने के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब 11 बजे गांव जहानपुरा में कुछ युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे। इस दौरान खेलने के विवाद पर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कुछ देर तक हंगामा भी चलता रहा। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे महिला नौशीदा, तबस्सुम, वैशर और रवीश, शब्बू गोली और छर्रे लगने से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पांचों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि तहरीर आने पर कार्यवाही की जाएगी। सूचना पर सीओ अमरदीप मौर्य भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं छुड़वाने गई थी
मारपीट के दौरान महिलाएं युवकों को छुड़वाने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक लगी गोलियों से महिलाएं भी घायल हो गई। हालांकि, एक महिला ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed