फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bullet-ridden BSF jawan dies after being hit by a tractor trolley loaded with sugarcane

Meerut: गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बुलेट सवार बीएसएफ का जवान की मौत, परिजनों में कोहराम

Fri, 28 Feb 2025 12:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 28 Feb 2025 12:51 PM IST
सार

मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र के सकौती-जीतपुर-नगली मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से बीएसएफ के जवान की माैत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Bullet-ridden BSF jawan dies after being hit by a tractor trolley loaded with sugarcane
गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र के सकौती-जीतपुर-नगली मार्ग पर शुक्रवार को गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बुलेट सवार बीएसएफ का जवान आ गया। हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन


चित्तौड़ा थाना खतौली मुजफ्फरनगर निवासी सैंकी पुत्र अनूप बीएसएफ में जवान था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था। सकौती- जीतपुर- नगली मार्ग पर उसकी बुलेट मोटरसाइकिल गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


जवान ने हेलमेट भी लगा रखा था, लेकिन पहिया हेमलेट के ऊपर चढ़ गया, जिस कारण जवान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम पसर गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed