फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: bride absconds with her neighbor boyfriend few hours before her wedding

UP: बरात के स्वागत की तैयारी में लगे घरवाले, शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड

Tue, 05 Mar 2024 03:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Mar 2024 03:26 PM IST
सार

मेरठ के मवाना स्थित एक गांव में युवती के परिजन आज बरात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे लेकिन दुल्हन अचानक गायब हो गई। दुल्हन के गायब होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। दुल्हन की काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन
Meerut: bride absconds with her neighbor boyfriend few hours before her wedding
दुल्हन गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना रोड स्थित एक गांव में आज बरात आनी आनी थी लेकिन उसे पहले ही दुल्हन पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों अलग-अलग समुदाय से होने के चलते गांव में तनाव हो गया। युवती के परिजनों ने सुबह इंचौली थाने पर तहरीर दी। पुलिस की दो टीमें दबिश देने में जुटी हैं।

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार रहता है। आज दिन में उनकी बेटी की बरात आनी थी। घर में निकाह की तैयारी हो चुकी थी। घर में हलवाई भी लगे हुए थे। मंगलवार अल-सुबह परिजन जब सोकर उठे तो देखा कि होने वाली दुल्हन अपने कमरे में नहीं है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: RLD: जयंत नहीं लड़ेंगे चुनाव, सांगवान पर खेला दांव, 87 साल बाद चौधरी परिवार बतौर प्रत्याशी नहीं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख परिजनों ने उसे आसपास ढूंढा, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल सका। कुछ देर बाद जानकारी हुई कि दूसरे समुदाय का पड़ोसी युवक भी घर में नहीं है। यह देख युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे। बातचीत में पता चला की युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध हैं। जिसके चलते दोनों फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: RLD: जयंत नहीं लड़ेंगे चुनाव, सांगवान पर खेला दांव, 87 साल बाद चौधरी परिवार बतौर प्रत्याशी नहीं शामिल

दोनों अलग समुदायों से, क्षेत्र में तनाव
दोनों अलग-अलग समुदाय से होने के चलते तनाव की स्थिती बन गई। इसके बाद दोनो पक्षों से परिजन व ग्रामीण इंचौली थाने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी। घटना को लेकर थाने पर काफी देर गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझाया।  

दोपहर में ग्राम प्रधान के यहां मौजिज लोगों की बैठक भी हुई। इंचौली थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के मुताबिक जांच में पता चला है कि युवक ने कुछ दिन पहले ही नया सिम कार्ड खरीदा था। दोनों की लोकेशन मिल रही है। पुलिस की दो टीम दबिश में लगी हैं। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed