फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: branded company busted for making fake batting gloves, three in custody

मेरठ: ब्रांडेड कंपनी के नकली बैटिंग ग्लव्स बनाने का भंडाफोड़, तीन हिरासत में

Fri, 14 Aug 2020 01:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Aug 2020 01:37 AM IST
सार

  • - गुरुग्राम की ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने की कार्यवाही
  • - एक अन्य कार्रवाई के दौरान योनेक्स कंपनी के टीशर्ट व शॉर्ट्स पकड़े  

विज्ञापन
Meerut: branded company busted for making fake batting gloves, three in custody
fake gloves - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गुरुग्राम की ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर ब्रांडेड कंपनी का लाखों रुपए कीमत का नकली सामान बरामद किया है।  कुल तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार शाम टीपी नगर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोहकमपुर में क्रिकेट कंपनी एसएस (डबल एस) के नकली बैटिंग ग्लव्स बनाकर सप्लाई किये जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस टीम के साथ तत्काल मोहकमपुर में छापा मारा गया। मौके से भारी संख्या में एसएस कंपनी के क्रिकेट ग्लव्स बरामद हो गए। करीब तीन लाख रुपये कीमत का माल जप्त कर टीम थाने आ गई। एक शख्स राहुल पुत्र रोशनलाल को भी हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


धीरेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल के बारे में लगभग छह माह पहले लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एक कार्रवाई के दौरान जानकारी मिली थी। वह अपने घर के आस-पास के कई घरों में कच्चा माल देकर यह बैटिंग ग्लव्स तैयार कराता है और फिर उन्हें सप्लाई कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम की टीम ने छापे की दूसरी कार्रवाई टीपीनगर थाना क्षेत्र में ही न्यू शंभू नगर स्थित एक मकान पर की। पुलिस ने उक्त मकान पर योनेक्स कंपनी की टी-शर्ट और शर्ट्स कब्जे में लिए। मौके से रहमतपुरा निवासी मोहम्मद जावेद और मोहम्मद मजहर को भी हिरासत में लेकर पुलिस थाने आ गई।

धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह दोनों की जगह जगह माल तैयार करा कर उसे न्यू शंभू नगर में छिपाकर रखते थे और वही से आर्डर मिलने के बाद सप्लाई की जाती थी। जयपुर, पटना, कोलकाता जैसे शहरों में इनकी सप्लाई मिली है। जयपुर के ही एक कंपनी ने माल नकली होने की आशंका जताते हुए योनेक्स में शिकायत की थी।

पकड़े गए माल की कीमत लगभग ढाई हजार रुपए है। टीपीनगर पुलिस का कहना है कि तीनों लोगों को हिरासत में लेकर माल सील कर दिया है। कंपनी की तहरीर पर कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed