मेरठ: ब्रांडेड कंपनी के नकली बैटिंग ग्लव्स बनाने का भंडाफोड़, तीन हिरासत में
- - गुरुग्राम की ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने की कार्यवाही
- - एक अन्य कार्रवाई के दौरान योनेक्स कंपनी के टीशर्ट व शॉर्ट्स पकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में गुरुग्राम की ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर ब्रांडेड कंपनी का लाखों रुपए कीमत का नकली सामान बरामद किया है। कुल तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार शाम टीपी नगर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोहकमपुर में क्रिकेट कंपनी एसएस (डबल एस) के नकली बैटिंग ग्लव्स बनाकर सप्लाई किये जा रहे हैं।
पुलिस टीम के साथ तत्काल मोहकमपुर में छापा मारा गया। मौके से भारी संख्या में एसएस कंपनी के क्रिकेट ग्लव्स बरामद हो गए। करीब तीन लाख रुपये कीमत का माल जप्त कर टीम थाने आ गई। एक शख्स राहुल पुत्र रोशनलाल को भी हिरासत में लिया गया।
धीरेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल के बारे में लगभग छह माह पहले लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एक कार्रवाई के दौरान जानकारी मिली थी। वह अपने घर के आस-पास के कई घरों में कच्चा माल देकर यह बैटिंग ग्लव्स तैयार कराता है और फिर उन्हें सप्लाई कर देता है।
गुरुग्राम की टीम ने छापे की दूसरी कार्रवाई टीपीनगर थाना क्षेत्र में ही न्यू शंभू नगर स्थित एक मकान पर की। पुलिस ने उक्त मकान पर योनेक्स कंपनी की टी-शर्ट और शर्ट्स कब्जे में लिए। मौके से रहमतपुरा निवासी मोहम्मद जावेद और मोहम्मद मजहर को भी हिरासत में लेकर पुलिस थाने आ गई।
धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह दोनों की जगह जगह माल तैयार करा कर उसे न्यू शंभू नगर में छिपाकर रखते थे और वही से आर्डर मिलने के बाद सप्लाई की जाती थी। जयपुर, पटना, कोलकाता जैसे शहरों में इनकी सप्लाई मिली है। जयपुर के ही एक कंपनी ने माल नकली होने की आशंका जताते हुए योनेक्स में शिकायत की थी।
पकड़े गए माल की कीमत लगभग ढाई हजार रुपए है। टीपीनगर पुलिस का कहना है कि तीनों लोगों को हिरासत में लेकर माल सील कर दिया है। कंपनी की तहरीर पर कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।